Tuesday, March 24, 2026
spot_img
HomePrayagrajडीएम, सीडीओ एवं एडीएम ने गरीबों, असहायों को कम्बल का किया वितरण,

डीएम, सीडीओ एवं एडीएम ने गरीबों, असहायों को कम्बल का किया वितरण,

प्रतापगढ़। जनपद में कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर से जरूरतमंदों, गरीबों, असहायों, कमजोर वर्ग को राहत दिलाने के लिये जिलाधिकारी संजीव रंजन, मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) त्रिभुवन विश्वकर्मा ने विभिन्न स्थलों पर लोगों को कम्बल का वितरण किया तथा जनपद में स्थापित रैन बसेरों व अलाव जलने वाले स्थलों का निरीक्षण भी किया। डीएम ने तुलसीसदन (हादीहाल) में बनाये गये रैन बसेरा का निरीक्षण कर वहां पर बनाये गये रजिस्टर का अवलोकन किया एवं गरीबों एवं असहायों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होने ईओ नगर पालिका को निर्देशित किया कि रैन बसेरा में आश्रय लेने वाले लोगों को भोजन, पीने के पानी, अलाव की व्यवस्था जरूर रहे। जिलाधिकारी ने चौक घण्टाघर पहुॅचकर अलाव का निरीक्षण किया, मौके पर अलाव जलता हुआ पाया गया। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ठण्ड के दृष्टिगत चिन्हित स्थानों पर अलाव जलता रहे, इस दौरान वहां पर उपस्थित जरूरतमंद लोगों को डीएम, सीडीओ व एडीएम ने कम्बल वितरित किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ठण्ड के दौरान कोई भी गरीब, असहाय व्यक्ति सड़क के किनारे खुले में न सोने पाये, यदि कोई व्यक्ति खुले में सोता हुआ पाया जाये तो उसे रैन बसेरा में भेजवाया जाये। इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर शैलेन्द्र कुमार वर्मा, जिला आपदा विशेषज्ञ अनुपम शेखर तिवारी, रैन बसेरा के प्रभारी योगेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments