Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeEntertainmentदीपिका पादुकोण ने मुंबई में बढ़ते प्रदूषण पर जताई चिंता, बीएमसी से...

दीपिका पादुकोण ने मुंबई में बढ़ते प्रदूषण पर जताई चिंता, बीएमसी से की जांच और कार्रवाई करने की मांग

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण ने मुंबई की खराब हवा और प्रदूषण को लेकर नाराजगी जताई है। जानिए बच्चों को लेकर चिंता जाहिर करते हुए उन्होंने बीएमसी से कर डाली ये मांग…

 

बॉलीवुड अभिनेत्री अपने अभिनय के साथ-साथ अन्य मुद्दों पर भी खुलकर अपनी राय रखती हैं। अब उन्होंने मुंबई में बढ़ते प्रदूषण के स्तर पर चिंता व्यक्त की है। एक्ट्रेस का कहना है कि खराब वायु गुणवत्ता के कारण शहर के निवासी और बच्चे सांस लेने में तकलीफ का सामना कर रहे हैं।

दीपिका ने तस्वीर साझा कर की कार्रवाई की मांग

 

दीपिका पादुकोण ने आज अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है। इसमें उन्होंने मुंबई में प्रदूषण के मुद्दे को उजागर किया है। साथ ही नगर निगम अधिकारियों से हस्तक्षेप करने और कार्रवाई करने का आग्रह किया।

 

Deepika Padukone Raises Concern Over Mumbai Air Quality And Pollution Says Citizen Are Choking Seeks Help

 

सिंघम अगेन में नजर आई थीं दीपिका

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण आखिरी बार 2024 में आई फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने अजय देवगन, अक्षय कुमार, करीना कपूर खान और अन्य कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर की थी। वो फिल्म में पुलिस कर्मचारी की भूमिका में नजर आई थीं।

Deepika Padukone Raises Concern Over Mumbai Air Quality And Pollution Says Citizen Are Choking Seeks Help

 

ये हैं दीपिका की आगामी फिल्में
वहीं उनकी आगामी फिल्मों में शाहरुख खान के साथ ‘किंग’ शामिल है। इसमें सुहाना खान समेत एक बड़ी स्टारकास्ट नजर आएगी, जिसमें अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत और रानी मुखर्जी के नाम शामिल हैं।

इसके अलावा एटली की तेलुगु एक्शन फिल्म का भी हिस्सा हैं, जिसका अस्थायी शीर्षक AA22xA6 है। इसमें वो अल्लू अर्जुन के साथ प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी।

Courtsyamarujala.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments