Thursday, March 5, 2026
spot_img
HomePrayagrajउपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने नैनी–झूंसी रिंग रोड एवं गंगा सेतु का...

उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने नैनी–झूंसी रिंग रोड एवं गंगा सेतु का किया स्थलीय निरीक्षण

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने बुधवार को नैनी से झूंसी जाने वाले रिंग रोड तथा गंगा नदी पर निर्माणाधीन सेतु का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्था जीपीटी इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

उपमुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि परियोजना को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों को भी नियमित रूप से कार्य की गुणवत्ता की निगरानी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। इस अवसर पर माननीय जनप्रतिनिधिगणों के साथ-साथ कार्यदायी संस्था एवं एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments