प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को जिला पंचायत परिसर में प्रदेश सरकार के ‘‘सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन की नीति’’ के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित त्रि-दिवसीय मेला एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम में कार्यक्रम के द्वितीय दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।उपमुख्यमंत्री ने सूचना विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी एवं विभिन्न विभागों के द्वारा लगाये गये 32 स्टॉलों में प्रत्येक का अवलोकन किया और सम्बंधित विभाग के अधिकारी से उनके विभाग की योजनाओं, कार्यों के बारे में से जानकारी प्राप्त की और सभी विभागों के द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदर्शनी के आयोजन से निश्चित रूप से अधिक से अधिक लोगो को योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध हो सकेगी और पात्र लाभार्थी सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित भी हो सकेंगे।

उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा ऋण लेकर रोजगार सृजन के क्रम में मण्डल स्तरीय प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्राप्त ईकाईयों को क्रमशः पुरस्कार स्वरूप 15000, 12,000 एवं 10,000 की धनराशि का डेमो चेक वितरित किया। उप मुख्यमंत्री ने तीन लोगो को फैमिली आईडी, पांच लोगो को ओडीओपी टूल किट का भी वितरण किया।
जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने महाकुम्भ 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए परियोजना निदेशक अशोक कुमार मौर्य, डीडीओ भोलानाथ कनौजिया, डीआईओएस सिंह,डीपीओ सर्वजीत सिंह, डीसी मनरेगा गुलाब चंद्र, डीएसटीओ संतोष कुमार, सहायक श्रमायुक्त डॉ0श संजय कुमार लाल, अधिशाषी अभियंता प्राप्ति खण्ड-पीके राय, जिला सेवायोजन अधिकारी चंद्रकांत सिंह, जिला मिशन प्रबंधक अमित शुक्ला, डॉ प्रभाकर त्रिपाठी-प्रवक्ता इण्टर कालेज कुल 11 अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हमारी सरकार लगातार 8 वर्षों में गांव, गरीबों, किसानों, श्रमिकों, युवाओं, महिलाओं एवं सभी वर्ग के लोगो के लिए समर्पित भाव से सबका साथ-सबका विकास की भावना के साथ बिना किसी भेद-भाव के निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सुशासन व सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है और इसे लेकर हमारी सरकार हमेशा सजग रहती है और इसी का परिणाम है कि उत्तर प्रदेश भ्रष्टाचार मुक्त, दंगा मुक्त, भय मुक्त प्रदेश बन पाया है।

उपमुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम व प्रेस वार्ता में प्रदेश सरकार की 8 वर्षों की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया।
डीएम रविन्द्र कुमार माँदड़ ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि शासन के दिशा-निर्देशों का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है। संचालन डॉ प्रभाकर त्रिपाठी ने किया।
इस अवसर पर विधायक फाफामऊ गुरू प्रसाद मौर्या, एमएलसी डा केपी श्रीवास्तव, महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीके सिंह, सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण मौजूद थे।
Anveshi India Bureau



