Saturday, March 14, 2026
spot_img
HomeEntertainmentपरिवार का हिस्सा मानते थे धर्मेंद्र, दिया था ये अनोखा नाम; अमीषा...

परिवार का हिस्सा मानते थे धर्मेंद्र, दिया था ये अनोखा नाम; अमीषा पटेल ने दिवंगत अभिनेता को किया याद

Ameesha Patel: अमीषा पटेल ने धर्मेंद्र को याद किया है। उन्होंने बताया है कि उनके अभिनेता के साथ कैसे रिश्ते थे। अमीषा ने सनी देओल के साथ अपने रिश्ते पर भी बात की है।

अमीषा पटेल ने दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र के साथ निजी जुड़ाव के बारे में खुलकर बात की है। अभिनेत्री उन्हें अभिनेता के अलावा देखभाल करने वाले इंसान के तौर पर याद करती हैं। धर्मेंद्र का 24 नवंबर, 2025 को 89 साल की उम्र में निधन हो गया था। हाल ही में अमीषा ने धर्मेंद्र और उनके परिवार को लेकर कई बातें कही हैं।

धर्मेंद्र ने अमीषा को दिया नया नाम

अमीषा पटेल ने जूम के साथ बातचीत में धर्मेंद्र को लेकर कहा ‘जब धरम जी हमें छोड़कर चले गए, तो मुझे यह एक निजी नुकसान जैसा लगा। वह मेरे साथ परिवार जैसा ही व्यवहार करते थे। मेरी उनसे अक्सर बातचीत नहीं होती थी। फिर भी, वह मुझे ‘अमीषा देओल’ और परिवार का ही एक हिस्सा मानते थे।’

 

Ameesha Patel remembers Dharmendras death says he gives new name treated like family

सनी और अमीषा की दोस्ती

अमीषा ने सनी देओल के साथ अपनी दोस्ती के बारे में भी बात की, जिसकी शुरुआत उनकी मशहूर फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ से हुई थी। उन्होंने कहा

‘सनी और मैंने एक-दूसरे के सबसे मुश्किल समय में एक-दूसरे का साथ दिया है। अगर सनी मुझसे किसी फिल्म में बिना कोई डायलॉग बोले, सिर्फ एक पेड़ का किरदार निभाने को भी कहें, तो मैं सिर्फ उन्हीं के लिए ऐसा करूंगी।’
सान्या मल्होत्रा ने मुंबई में खरीदा नया घर, परिवार के साथ शेयर की तस्वीरें; लिखी दिल छू लेने वाली बात

 

Ameesha Patel remembers Dharmendras death says he gives new name treated like family

सनी के साथ रिश्ते पर बोलीं अमीषा

अमीषा ने ‘कहो ना… प्यार है’ फिल्म चुनने में मदद करने का श्रेय सनी देओल को दिया है। यह फिल्म ऋतिक रोशन के साथ उनकी पहली बड़ी हिट बनी थी। उन्होंने बताया कि जब उन्हें यह मौका मिला, तब वह शुरुआत में विजयता फिल्म्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट में थीं। अमीषा ने बताया कि जब ‘कहो ना… प्यार है’ का मौका आया, तो उन्होंने सनी देओल से बात की और उनसे अपने मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट से आजादी मांगी। बिना किसी हिचकिचाहट के, सनी ने कॉन्ट्रैक्ट फाड़ दिया और उन्हें वह रोल करने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

अमीषा पटेल का वर्कफ्रंट

अमीषा पटेल की हाल की सबसे बड़ी फिल्म ‘गदर 2’ थी, जो 2022 में रिलीज हुई थी। वह ‘हमराज 2’ में बड़े पर्दे पर एक और अहम भूमिका निभाने की तैयारी कर रही हैं। यह 2002 की फिल्म ‘हमराज’ का सीक्वल है।

 

 

Courtsyamarujala.com

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments