Sunday, March 8, 2026
spot_img
HomeUttar Pradeshअधिकारियों-कर्मचारियों को सिखाए गए डिजिटल प्रचार और सोशल मीडिया के गुण

अधिकारियों-कर्मचारियों को सिखाए गए डिजिटल प्रचार और सोशल मीडिया के गुण

जवाहर भवन स्थित ग्राम्य विकास विभाग के कार्यालय सभागार में शुक्रवार को सोशल मीडिया विषयक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। ‘संचार माध्यमों द्वारा जनोपयोगी योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार’ विषय पर आयोजित इस कार्यशाला में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए अधिकारियों और कर्मचारियों को सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग तथा डिजिटल सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

कार्यशाला का आयोजन उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर आयुक्त, ग्राम्य विकास विभाग जी.एस. प्रियदर्शी की अध्यक्षता में किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य जिला स्तर पर तैनात कर्मियों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना था, ताकि वे अपने जनपदों में हो रहे विकास कार्यों, योजनाओं के लाभार्थियों की प्रेरक कहानियों और सकारात्मक पहलों को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रभावी ढंग से साझा कर सकें।

आयुक्त जी.एस. प्रियदर्शी ने अपने संबोधन में कहा कि विभागीय योजनाओं और उपलब्धियों का व्यापक प्रचार-प्रसार जरूरी है, ताकि सही जानकारी आमजन तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि यदि कोई भ्रामक या नकारात्मक खबर सामने आती है, तो उसका तथ्यात्मक खंडन करना भी उतना ही आवश्यक है। इससे विभाग की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनी रहती है तथा समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।

कार्यशाला में सोशल मीडिया विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को एक्स (ट्विटर) पर संबंधित अधिकारियों को सही ढंग से टैग करने, इंस्टाग्राम के फीचर्स जैसे लोकेशन, टैगिंग, पोस्ट को पिन और शेड्यूल करने की तकनीकी जानकारी दी। साथ ही स्पष्ट और प्रभावी संदेश के साथ हैशटैग (#) का उपयोग कर पोस्ट की पहुंच बढ़ाने के तरीके बताए गए।

विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को फर्जी अकाउंट्स की पहचान करने, सोशल मीडिया सुरक्षा बनाए रखने और ऑनलाइन शिकायतों पर त्वरित प्रतिक्रिया देने के तरीकों की जानकारी भी दी। आयुक्त ने आश्वासन दिया कि बेहतर कंटेंट और प्रचार सामग्री तैयार करने के लिए विभाग जनपदों को आधुनिक सॉफ्टवेयर और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराएगा। भविष्य में रिस्पांस मैनेजमेंट (ORM) सुविधा से भी कार्य को और सुगम बनाया जाएगा।

कार्यशाला में वरिष्ठ पत्रकारों और मीडिया विशेषज्ञों ने भी प्रतिभागियों को मार्गदर्शन दिया। आकाशवाणी के कार्यक्रम अधिशासी सुशील कुमार राय ने ग्राम्य विकास से जुड़े कार्यक्रमों और प्रसारणों की जानकारी देते हुए लाभार्थियों की सफल कहानियों के प्रसारण के लिए आमंत्रित किया। वरिष्ठ पत्रकार नवलकांत सिन्हा ने मीडियाकर्मियों के साथ सतत संवाद बनाए रखने की आवश्यकता बताई। वहीं दूरदर्शन से आए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विशेषज्ञ ध्रुव कुमार ने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बनाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में जानकारी साझा की।

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments