आज भारत विकास परिषद् मंगलम् द्वारा सिविल लाइन्स स्थित *राज अन्ध विद्यालय* में अध्ययनरत और आवासरत दृष्टिहीन विद्यार्थियों के निमित्त खाद्य सामग्री तथा अन्य जरूरत के समान तथा स्टील के बर्तन वितरित किया गया । साथ ही सभी 60 बच्चों और स्टाफ को स्वल्पाहार एवं नाश्ता खाने के पैकेट दिया गया l संरक्षक श्री नागेंद्र सिंह ने बताया कि भारत विकास परिषद अपने मूलभूत सिद्धांत सेवा , समर्पण, सहयोग एवं संपर्क द्वारा हमेशा इस तरह के जरूरतमंद लोगों की हर तरह की सेवा करती है l मुख्य रूप से राजन एवं पुनीत बग्गा , अशोक केसरवानी तथा संदीप श्रीवास्तव का सहयोग रहा। कार्यक्रम का आरम्भ राष्ट्र गीत तथा भारतमाता और स्वामी विवेकानन्द जी के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर परिषद् के संरक्षक नागेंद्र सिंह , मार्गदर्शक शिवनन्दन गुप्ता, महासचिव अमित श्याम, अध्यक्ष वी पी गुप्ता, सचिव सुनील श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, संयोजक जितेन्द्र कुमार, प्रो० श्यामल मुखर्जी, सुधीर द्विवेदी एवं श्रीमती दीपा जोशी, सिद्धार्थ जी, के एल पुरवार, गजेन्द्र श्रीवास्तव तथा अजय श्रीवास्तव इत्यादि ने उपस्थित रहकर सहभागिता की।
Anveshi India Bureau



