Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomePrayagrajजिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने बुधवार को अपर जिलाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशासनिक कार्यों, अभिलेखों के रख-रखाव, पत्राचार, लंबित प्रकरणों के निस्तारण, जनसुनवाई व्यवस्था एवं कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने सभी पटलों पर संबंधित कर्मचारियों का नाम, पदनाम एवं उनके कार्यों की सूची प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। कलेक्ट्रेट परिसर में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा फाइलों के सुव्यवस्थित रख-रखाव के निर्देश भी दिए गए।

डीडीसी कार्यालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि डीडीसी की नियुक्ति तक अपर जिलाधिकारी आपूर्ति संबंधित कार्य देखेंगे। अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति न्यायालय में प्रकाश एवं फाइल रख-रखाव की खराब व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधार के निर्देश दिए। वर्ष 2013 से लंबित सीलिंग के मामलों की नियमित सुनवाई कर प्राथमिकता से निस्तारण के निर्देश दिए गए

जिलाधिकारी ने सभी पुराने लंबित प्रकरणों की सूची बनाकर नियमित सुनवाई के माध्यम से प्राथमिकता पर निस्तारण करने को कहा। पांच वर्ष से अधिक समय से लंबित 121 मामलों पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कोर्ट कक्षों के नवीनीकरण, रिकॉर्ड रूम निर्माण, पुरानी फाइलों की विधिवत वीडिंग तथा अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण पर भी जोर दिया गया। आबकारी कार्यालय के निरीक्षण के दौरान जिला आबकारी अधिकारी को शराब की दुकानों के बाहर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने पर प्रतिबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त शस्त्र कार्यालय, न्यायिक अभिलेखागार, प्रोटोकॉल अनुभाग, रिकॉर्ड रूम आदि का भी निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी ने मानव संपदा पोर्टल पर चल-अचल संपत्ति का विवरण अद्यतन करने, जनशिकायतों में शिकायतकर्ता का नाम व मोबाइल नंबर अंकित करने तथा प्रत्येक प्रकरण में फीडबैक लेने के निर्देश दिए। सरकारी जमीन पर कब्जे से संबंधित मामलों में अंतिम रिपोर्ट के आधार पर ही निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी नगर सत्यम मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह, अपर जिलाधिकारी नजूल संजय पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति विजय शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments