Saturday, February 21, 2026
spot_img
HomePrayagrajजिला विद्यालय निरीक्षक ने एनीमेशन व वेब डिजाइनर कोर्स के लिए किया...

जिला विद्यालय निरीक्षक ने एनीमेशन व वेब डिजाइनर कोर्स के लिए किया प्रेरित

प्रयागराज। जनपदस्थित भारत स्काउट और गाइड प्रशिक्षण केंद्र मम्फोर्डगंज प्रयागराज में जिला मुख्यायुक्त व जिला विद्यालय निरीक्षक पी.एन. सिंह की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला मुख्यायुक्त ने कहा कि युवा बालक-बालिकाएं स्किल व रोजगारपरक छः माह का एनीमेशन व आठ माह का वेब डेवलपर कोर्स करके स्वयं का रोजगार विकसित कर सकते हैं। इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं कोर्स में प्रतिभाग कर सकते हैं। स्काउट और गाइड के विद्यार्थियों को शुल्क में पचास फ़ीसदी रियायत दी जाएगी। बैठक में जिला सचिव पीपी सिंह, संयुक्त सचिव सुरेंद्र प्रताप सिंह, एएसओसी सुंदरम शुक्ल, सेंटर प्रभारी कमलेश द्विवेदी, आई टी कोर्डिनेटर प्रादेशिक मुख्यालय अदनान हाशमी, राजकीय इंटर कालेज प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य व आयुक्त मुख्यालय डॉ संतोष कुमार सिंह, जिला आयुक्त मुख्यालय डा. आकांक्षा केशरी, डीओसी स्काउट वेद प्रकाश भगत, डीओसी गाइड मीरा सिंह, प्रधानाचार्या सरिता वर्मा, प्रधानाचार्य जय सिंह, प्रधानाचार्य डॉ अनूप कुमार श्रीवास्तव, सहायक लीडर ट्रेनर पीयूष कुमार सिंह, आई टी सेल कोऑर्डिनेटर इरशाद अहमद ,तीर्थराज पटेल, राजीव रंजन पटेल, दर्शी श्रीवास्तव आदि पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments