Monday, February 23, 2026
spot_img
HomePrayagrajजिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला व्यापार बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला व्यापार बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न

प्रयागराज में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में संगम सभागार में जिला व्यापार बन्धु समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न व्यापार मंडलों के प्रतिनिधि, व्यापारीगण एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक की शुरुआत श्रम विभाग एवं ईपीएफओ द्वारा रोजगार सृजन और सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा देने हेतु संचालित एम्प्लॉयमेंट लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम–प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना की विस्तृत जानकारी प्रेजेंटेशन के माध्यम से देने से हुई।

व्यापारियों द्वारा पूर्व बैठकों में उठाई गई समस्याओं के निस्तारण की प्रगति से अवगत कराया गया। जिन मामलों में व्यापारी संतुष्ट थे, उन्हें सहमति से निस्तारित किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक मासिक बैठक से पूर्व संबंधित विभाग व्यापारी बंधुओं के साथ अलग से बैठक कर समस्याओं की समीक्षा करें।

बैठक में विभिन्न स्थानीय समस्याओं पर भी निर्देश दिए गए, जिनमें—

जानसेनगंज चौराहे पर ध्वस्त टॉयलेट का पुनर्निर्माण

रीवा रोड स्थित जारी बाजार में नियमित सफाई व्यवस्था

शाहगंज से सस्ता बाजार तक नशेड़ियों पर संयुक्त प्रवर्तन कार्रवाई और पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाना

फाफामऊ में भूमिधरी भूमि पर अवैध अतिक्रमण की जांच

नवाबगंज दहियावा रोड पर जलभराव समस्या का समाधान

सोरांव में स्वीकृत सड़क निर्माण को प्राथमिकता

लोकनाथ चौराहे पर विद्युत तारों को व्यवस्थित एवं अंडरग्राउंड करने की व्यवस्था

जिलाधिकारी ने नगर निगम, प्रयागराज विकास प्राधिकरण, पुलिस कमिश्नरेट सहित सभी संबंधित विभागों को समस्याओं के त्वरित, समुचित और संवेदनशील निस्तारण के निर्देश दिए।

बैठक में जिला व्यापार बंधु समिति के पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments