प्रयागराज लॉबी मे संरक्षित संचालन एवं तनावमुक्त जीवन विषय पर एक विशेष संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी के मुख्य अतिथि मण्डल रेल प्रबंधक/प्रयागराज, रजनीश अग्रवाल रहे।
संगोष्ठी में अपर मंडल रेल प्रबंधक (ऑपरेशन), वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (परिचालन), स्टेशन निदेशक/प्रयागराज सहित लगभग 20 मुख्य लोको निरीक्षक एवं 60 रनिंग कर्मियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य क्रू नियंत्रक (सामान्य) वासुदेव पाण्डेय द्वारा किया गया, जिन्होंने रनिंग कर्मियों की संरक्षित संचालन में भूमिका पर प्रकाश डाला।
Anveshi India Bureau



