Sunday, February 15, 2026
spot_img
HomePrayagrajदिव्यांग भाई बहनों एवं जरूरतमंदों को वितरित किया गया कंबल

दिव्यांग भाई बहनों एवं जरूरतमंदों को वितरित किया गया कंबल

प्रयागराज। ओम जागृति सेवा संस्था प्रयागराज के द्वारा दिव्यांग एवं जरूरतमंदों को कंबल वितरण कार्यक्रम मुट्ठीगंज छोटे चौराहे पर संस्था के अध्यक्ष नीरज केसरवानी के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि गरीब एवं दिव्यांग भाई बहनों की सेवा का व्रत लेकर ओम जागृति सेवा संस्था निस्वार्थ भाव से सेवा करते हुए मानव कल्याण सेवा का अनुपम उदाहरण बना है। उन्होंने कहा कि मानव कल्याण की सेवा ईश्वर की प्रेरणा से प्राप्त होती है और सनातन धर्म ही एक ऐसा धर्म है जो मानव कल्याण की सेवा करने की शिक्षा पूरी दुनिया को देती है और कहा कि आज पूरी दुनिया बारूद की ढेर पर बैठी है क्योंकि लोगों ने मौत का सामान बना लिया है और इस संकट से बचने के लिए सनातन संस्कृति की ओर निहार रही है क्योंकि मानव कल्याण का केंद्र सिर्फ और सिर्फ भारत की सनातन संस्कृति है जो सभी की कल्याण की कामना करता है और पूरे ब्रह्मांड को परिवार मानता है जिसकी झलक प्रयागराज की पावन धरती पर 2025 में लगने वाला दिव्य एवं भव्य कुंभ में दुनिया को दिखाई देगा और सनातन संस्कृति का वैभव पूरी दुनिया देखेगी । इसके अलावा समाज एवं मानव कल्याण के प्रति किए जाने वाले साधु संतों का त्याग तपस्या जप तप और ज्ञान की ऊर्जा का प्रवाह का साक्षात्कार बनेगा और इस महाकुंभ को दिव्या और भव्य बनाने के लिए केंद्र की मोदी एवं प्रदेश की योगी सरकार प्रयागराज की गरिमा के अनुरूप विकास करा रही है।

इस अवसर पर भाजपा जिला राजेश केसरवानी समाजसेवी हरिओम साहू ने कहा कि समाज के वंचित कमजोर लोगों की सेवा करना ही ईश्वर की सेवा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष नीरज केसरवानी एवं संयोजक अजय अग्रहरि ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से संस्था मानव कल्याण के हित में कार्य कर रही है।

मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि महापौर जी ने दिव्यांग भाई बहनों को कंबल वितरण किया और कुल 321 कंबल वितरित किए गए।

संचालन पारस केसरवानी एवं सुमित जायसवाल ने किया।

इस अवसर पर रामजी गुप्ता राजू जायसवाल , राजा मेहरोत्रा,ज्ञान केसरवानी, कमलेश केशरवानी, रिंकू जायसवाल,पूर्व पार्षद गिरी शंकर प्रभाकर,प्रमोद जायसवाल, पार्षद नीरज गुप्ता,सुनील केसरवानी,अशोक गुप्ता, अभिलाष केसरवानी, किशन जायसवाल ,सुमित जायसवाल, आदि संस्था के कार्यकर्ता रहे।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments