Saturday, February 21, 2026
spot_img
HomePrayagrajप्रभारी चिकित्साधिकारियों आशा,एएनएम. व सीएचओ. के साथ डीएम ने बैठक कर दिए...

प्रभारी चिकित्साधिकारियों आशा,एएनएम. व सीएचओ. के साथ डीएम ने बैठक कर दिए निर्देश

प्रभारी चिकित्साधिकारियों आशा,एएनएम. व सीएचओ. के साथ डीएम ने बैठक कर दिए निर्देश

 

*ए.एन.एम. एवं सी.एच.ओ. सिराथू का वेतन रोकने आशा को हटाने के निर्देश*

 

*कौशाम्बी* जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज उदयन सभागार में प्रभारी चिकित्साधिकारियों, आशा, ए.एन.एम. एवं सी.एच.ओ. के साथ बैठक की।बैठक में जिलाधिकारी ने 01 अप्रैल से अब तक जनपद के जिन क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं की मृत्यु हुई है, वहां की आशा, ए.एन.एम. एवं सी.एच.ओ. से मृत्यु के कारणों की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में प्रतिदिन भ्रमण पर रहकर हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं पर विशेष ध्यान देते हुए उन्हें समय से चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही सही खान-पान के विषय में भी जागरुक करते रहें।

 

जिलाधिकारी ने प्रभारी चिकित्साधिकारियों, आशा, ए.एन.एम. एवं सी.एच.ओ. से कहा कि आप लोग अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करें। आप लोगों पर आमजन का बहुत विश्वास होता हैं। इस विश्वास को बनाए रखें। उन्होंने कार्य में लापरवाही बरतने पर ए.एन.एम. एवं सी.एच.ओ. सिराथू का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी,कड़ा को लापरवाह ए.एन.एम का वेतन रोकने एवं लापरवाह आशा को हटाने के लिए कार्यवाही करने के निर्देश दिए बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments