अभिनेत्री काजोल और कृति सेनन की फिल्म ‘दो पत्ती’ ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म में अपने किरदार को लेकर अमर उजाला को दिए इंटरव्यू में कृति और काजोल ने खुलकर बात की है। आइए आपको बताते हैं क्या बोलीं अभिनेत्रियां।
अभिनेत्री काजोल और कृति सेनन की फिल्म ‘दो पत्ती’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले दो पत्ती की स्टार कास्ट यानी काजोल और कृति ने अमर उजाला को दिए इंटरव्यू में फिल्म की कहानी, किरदार और पुलिस की वर्दी को लेकर बात की है।
इंटरव्यू के दौरान काजोल ने कहा कि किसी भी फिल्म में पुलिस का किरदार निभाना सिर्फ किरदार निभाना नहीं होता है, ये एक जिम्मेदारी होती है। बात करने का तरीका बदल जाता है। बोलने का लहजा भी बदल दिया है। पुलिस अफसर फिल्म में पहाड़ी इलाके से आती हैं, जिसका किरदार काजोल निभा रही हैं।
काजोल ने इंटरव्यू में कहा कि जब उनकी मां और बाकि परिवार एक साथ बैठता है तो वे बातें करते हैं। उनका और उनके परिवार का मानना है कि एक्टिंग आपका काम है, इसे पूरी जिंदगी नहीं बनानी चाहिए। मैं इसी बात को मानती हूं और कोशिश करती हूं, इसी तरह से काम करूं।
डबल रोल को लेकर बोलीं कृति सेनन
कृति फिल्म से प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रख रही हैं। उन्होंने कहा कि कहानी मेरे दिल के बहुत करीब है। कृति सेनन ने बताया कि वह कनिका ढिल्लों के पास गई थीं। उनके पास कुछ जुड़वा बहनों की कहानी थी। कनिका ने कृति सेनन से पूछा कि आपके पास कोई स्टोरी आइडिया हो तो बताइए। इस पर कृति ने एक आइडिया बताया और फिल्म पर काम करना शुरू हो गया। काजोल, कृति और शहीर अभिनीत ‘दो पत्ती’ फिल्म आज यानी 25 अक्तूबर को रिलीज हो गई है। फिल्म में कृति सेनन का डबल रोल है।
Courtsy amarujala.com