Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajस्वास्थ्य रहने के लिए प्रतिदिन करें योग :— भगवती सिंह 

स्वास्थ्य रहने के लिए प्रतिदिन करें योग :— भगवती सिंह 

प्रयागराज।11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रयागराज में योगाभ्यास का कार्यक्रम आज सुबह संगम से लेकर शहर और गांव में व्यापक स्तर पर आयोजित किया गया जिसमें लाखों लोगों ने एक साथ योग किया। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन संगम पर किया गया जहां पर हजारों लोगों ने एक साथ योग किया। योग कार्यक्रम सुबह 5:30 बजे से 8:30 बजे तक संगम नोज पर हुआ । पंत, डीएम रवीन्द्र कुमार मांदड, सीडीओ हर्षिका सिंह, डायट प्राचार्य राजेंद्र प्रताप, डीआईओएस पीएन सिंह, बीएसए देवव्रत सिंह, वरिष्ठ शिक्षक नेता

डा हरि प्रकाश यादव सहित अन्य प्रमुख लोग शामिल हुए। महापौर गणेश केसरवानी ने नगर आयुक्त सहित सभी पार्षदों के साथ नैनी के शिवालय पार्क में योग किया।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक परिषद (यूपी बोर्ड) के सचिव भगवती सिंह ने बोर्ड अधिकारियों के साथ सरोजनी नायडू मार्ग स्थित बोर्ड मुख्यालय के सभागार में योग किया। इस दौरान बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने मातहत अफसरों और कर्मचारियों को योग के कई आसन कराते हुए उसके महत्व की जानकारी दिया। सचिव भगवती सिंह ने कहा कि एक या दो दिन नहीं बल्कि प्रतिदिन एक निश्चित समय पर योग करने से उसका लाभ शरीर को मिलता है।

डायट में प्राचार्य राजेंद्र प्रताप ने प्रवक्ताओं और छात्राध्यापकों के साथ योग किया। प्रयागराज विकास प्राधिकरण प्रयागराज (पीडीए) के उपाध्यक्ष डा अमितपाल शर्मा और सचिव अजीत सिंह ने कर्मचारियों के साथ प्राधिकरण परिसर में योग किया। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय एलनगंज प्रयागराज के रजिस्ट्रार वीपेन्द्र सिंह ने उप रजिस्ट्रार एवं कर्मचारियों सहित योग किया।दरियाबाद रोटरी पार्क में सुबह छह बजे से योग कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि डॉ कीर्तिका अग्रवाल प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा भाजपा थी। कार्यक्रम में मुट्ठीगंज मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक , बूथ अध्यक्ष , पन्ना एवं मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण, सम्मानित पार्षदगण, मंडल में निवास करने वाले जिला, प्रदेश, क्षेत्र पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने योग किया।

महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर तेलियरगंज में प्रधानाचार्या श्रीमती अल्पना डे, ऋषिकुल विद्यालय तेलियरगंज में प्रधानाचार्य नित्यानंद सिंह, रानी रेवती देवी इण्टर कालेज में प्रधानाचार्य बांके बिहारी पाण्डेय, ज्वाला देवी इण्टर कालेज सिविल लाइंस में प्रधानाचार्य विक्रम बहादुर सिंह परिहार और ज्वाला देवी इण्टर कालेज रसूलाबाद में प्रधानाचार्य युगल किशोर मिश्र सहित अन्य सभी विद्यालयों में प्रधानाचार्यो की मौजूदगी में योग कार्यक्रम संपन्न हुआ। केन्द्रीय कारागार नैनी, सेना, रैपिड एक्शन फोर्स, पुलिस लाइंस में भी योग कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर योग किया।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments