Tuesday, March 10, 2026
spot_img
HomePrayagrajडॉ० इंद्रनील घोष राष्ट्रीय युथ प्रेरणा अवार्ड 2025 से सम्मांनित

डॉ० इंद्रनील घोष राष्ट्रीय युथ प्रेरणा अवार्ड 2025 से सम्मांनित

प्रयागराज के फुटबॉल प्रशिक्षक डॉ० इंद्रनील घोष को राष्ट्रीय युथ प्रेरणा अवार्ड 2025 से सम्मांनित किया गया है I कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष श्याम जाजू एवं विशिष्ट अतिथि स्मृति रस्तोगी (राष्ट्रीय न्यूज़ एंकर, डी डी वन, राज्य सभा टीवी) ने इंद्रनील घोष को ये अवार्ड दिया I प्रति वर्ष पराक्रम दिवस 23 जनवरी (नेताजी सुभास चंद्र बोस के जन्म दिवस) पर दिए जाने वाले इस बार यह राष्ट्रीय पुरस्कार सम्मान समारोह एलटीजी ऑडिटोरियम, मंडी हाउस, नई दिल्ली में आयोजित हुआ ।

 

 

माता मीरा घोष एवं पिता जयंत कुमार घोष के सुपुत्र डॉ० इंद्रनील को इससे पहले पेफी राष्ट्रीय पुरस्कार 2024 , चेतन चौहान राष्ट्रीय पुरस्कार 2023 से सम्मानित हो चुके है एवं हाल ही में मानद डॉक्टरेट की उपाधि भी प्राप्त हुई I डॉ० इंद्रनील की माँ मीरा घोष ने कहा की बेटे की कड़ी मेहनत, विनम्रता और अपने खेल के प्रति प्यार ही सर्वोत्तम तरीके से प्रतिफल दे रहा है। पत्नी पिंकी घोष ने कहा की इनके खेल के प्रति निष्ठा एवं लगन ने इनको निरंतर सफलता प्राप्त हो रही है जो की हम सबके लिए गर्व की बात है I

 

 

हाल ही में इंद्रनील संतोष ट्रॉफी 2024-25 सीनियर पुरुष एवं महिला राष्ट्रीय प्रतियोगिता में त्रिपुरा टीम के गोलकीपर प्रशिक्षक भी थे I वर्तमान में डॉ० इंद्रनील घोष नॉर्दन फुटबॉल अकादमी ने मुख्य प्रशिक्षक है I

 

इंद्रनील कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओ में टेकिन्कल ऑफिसियल एवं स्पोर्ट्स मैनेजर के रूप में राष्ट्रमंडल खेल दिल्ली 2010, झारखण्ड राष्ट्रीय खेल 2011, एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप, जूनियर एशियाई टेनिस चैंपियनशिप 2012, सैफ (साउथ एशियाई) अंतराष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप 2011, 2015 में काम कर चुके है I इसके अलावा प्रशिक्षक के तौर पर कई राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिताओ में उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, लक्ष्यदीप के साथ ही साथ इलाहाबाद विश्वविद्यालय, मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान उत्तर प्रदेश, प्रयागराज मंडल के भी प्रशिक्षक रह चुके है I

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments