इस टूर्नामेंट में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को छोड़कर भारत के अन्य कुछ स्टार खिलाड़ी के हिस्सा लेने की उम्मीद है। सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा को हालांकि छूट दी जा सकती है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने दलीप ट्रॉफी के दौर के मुकाबले में परिवर्तन किया है। पहले इसका आयोजन अनंतपुर में होना था, लेकिन अब इसे बेंगलुरु में कराने का फैसला लिया गया है। इस टूर्नामेंट में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को छोड़कर भारत के अन्य कुछ स्टार खिलाड़ी के हिस्सा लेने की उम्मीद है। सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा को हालांकि छूट दी जा सकती है। टूर्नामेंट में भाग लेने का फैसला पूरी तरह से उन पर छोड़ा जाएगा।
पंत भी लेंगे हिस्सा?
भारत को बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट 19 सितंबर से चेन्नई में और 27 सितंबर से कानपुर में खेलने हैं। रोहित और विराट खेलने पर फैसला खुद लेंगे लेकिन रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, केएल राहुल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, कुलदीप यादव के इसमें खेलने की उम्मीद है। बुमराह और अश्विन बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज से पहले सीधे टीम से जुड़ेंगे। चयनकर्ता ऋषभ पंत को भी दलीप ट्रॉफी में खेलते देखना चाहते हैं। अगर ऐसा होता है कि दिसंबर 2022 की कार दुर्घटना के बाद यह उनका पहला लाल गेंद का टूर्नामेंट होगा। पंत ने आईपीएल 2024 से क्रिकेट के मैदान पर वापसी की थी और टी20 विश्व कप विजेता टीम का भी हिस्सा रहे थे। सर्जरी के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे मोहम्मद शमी इसमें नहीं खेलेंगे।
Courtsy amarujala.com