प्रयागराज l विद्या भारती से संबद्ध काशी प्रांत के रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, राजापुर प्रयागराज में शारदीय नवरात्र में दुर्गाष्टमी के पावन पर्व पर 51 कन्याओं का महागौरी के रूप में विधिवत पूजन किया गया l
विद्यालय के संगीताचार्य एवं मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पाण्डेय एवं उनकी धर्मपत्नी सीता पाण्डेय तथा समस्त विद्यालय परिवार ने संयुक्त रूप से छोटी-छोटी 51 कन्याओं का माता महागौरी के रूप में पूजन अर्चन एवं आरती करके तथा उन्हें उपहार एवं दक्षिणा प्रदान करके देश एवं विद्यालय की प्रगति की कामना के साथ आशीर्वाद प्राप्त किया l

इस अवसर पर प्रधानाचार्य बांके बिहारी पाण्डेय ने बताया कि अष्टमी पर्व, विशेष कर नवरात्रि की महाअष्टमी हिंदू धर्म में देवी दुर्गा की शक्ति, दिव्य नारीत्व एवं बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है l इस दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है और कन्या पूजन का विशेष महत्व है, जो आठवें दिन शक्ति के चरम रूप को समर्पित है l यह दिन आध्यात्मिक नवीनीकरण और साहस प्राप्ति के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है l
Anveshi India Bureau



