ईद उल अजहा (बकरीद) का त्योहार शनिवार को परंपरागत तरीके से मनाया जा रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में स्थित ईदगाह और मस्जिदों में मुकर्रर समय पर नमाज अदा गई।
ईद उल अजहा (बकरीद) का त्योहार शनिवार को परंपरागत तरीके से मनाया जा रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में स्थित ईदगाह और मस्जिदों में मुकर्रर समय पर नमाज अदा गई। नए परिधान में ईदगाह पहुंचे मुस्लिमों ने नमाज अदा कर देश की अमन और खुशहाली की खुदा से दुआ मांगी। इसके बाद शुरू हुआ कुर्बानी का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। यह त्योहार तीन दिनों सोमवार तक चलेगा।
बकरीद पर मस्जिदों में सुबह छह से 10:30 बजे तक हुई विशेष नमाज
शनिवार को इस्लामिक माह जिलहिज्जा की दसवीं तारीख को बकरीद (ईद-ए-कुर्बां या ईद-उल-अजहा) देश भर में मनाया गया। इस दौरान प्रयागराज की सभी मस्जिदों में तय समय पर विशेष नमाज अदा की गई। करैली स्थित मस्जिद अय्यूब अंसारी में सबसे पहले सुबह छह बजे और चक जीरो रोड स्थित शिया जामा मस्जिद में 10:30 बजे आखिरी विशेष नमाज हुई।

Courtsy amarujala