Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajविकसित भारत के संकल्प से सिद्धि को समर्पित अमृत काल के ग्यारह...

विकसित भारत के संकल्प से सिद्धि को समर्पित अमृत काल के ग्यारह वर्ष…राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह

कौशांबी। मां शीतला अतिथि ग्रह सयारा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेतृत्व में सेवा सुशासन गरीब कल्याण के स्वर्णिम 11 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित प्रेस वार्ता को बतौर मुख्यातिथ राष्ट्रीय महामंत्री राज्य सभा सांसद अरुण सिंह ने जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य की उपस्थित में संबोधित किया राष्ट्रीय महामंत्री ने अपने संबोधन में सरकार की तमाम महत्वपूर्ण उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया।तदोपरांत विधानसभा सिराथू के सांगठनिक मण्डल अजुहा व नगर पंचायत अजुहा में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा को राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने संबोधित किया कि मोदी सरकार की हर योजना जनकल्याणकारी और आम नागरिकों के जीवन को आसान करने के साथ साथ देश को वैश्विक स्तर पर नए आयाम देने कि भावना रही है बीते 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में मोदी सरकार ने सीमा सुरक्षा,अर्थव्यवस्था मजबूत की साथ ही टेक्नोलॉजी को जन जन तक पहुंचाया आज भारत भारत विश्व कि चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है वैश्विक डिजिटल लेनदेन के 49% लेनदेन भारत में होते हैं देश का वस्तु और सेवा निर्यात 825 अरब डॉलर तक पहुंच गया मध्यम वर्ग के जीवन को आसान बनाना और अवसरों को पूरा करना भाजपा सरकार का प्रथम दिन से लक्ष्य रहा इस प्रतिबद्धता का परिणाम नई कर व्यवस्था के तहत 12.75 लाख तक की आय पर टैक्स छूट है व प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना ने 81 करोड़ लोगों को मुफ्त 05 किलो राशन दिया,प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 04 करोड़ से अधिक पक्के घर बनें,जल जीवन मिशन के तहत 15 करोड़ से अधिक घरों में नल से जल पहुंचा और वहीं स्वच्छ भारत अभियान के निमित्त 12 करोड़ शौचालय ने हमारी माताओं-बहनों को गरिमापूर्ण जीवन दिया साथ ही किसानों के जीवन को आसान और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करना मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों में से एक रहा है ऐसी तमाम बातों को विस्तार से साझा किया इस मौके पर जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य,निर्वतमान सांसद विनोद कुमार सोनकर,निवर्तमान विधायक सिराथू शीतला प्रसाद पटेल,संजय गुप्ता,लाल बहादुर,पूर्व जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी,जिला महामंत्री ब्रम्ह प्रसाद त्रिपाठी,जिला मंत्री शीलू पाण्डेय,निवर्तमान मीडिया प्रभारी मा.उपमुख्यमंत्री भोलेशंकर कुशवाहा,कोऑपरेटिव चेयरमैन शिवमोहन मौर्य,नगर पालिका परिषद मंझनपुर अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी, कविता पासी,चेयरमैन सिराथू राजेंद्र कुमार यादव,शांति कुशवाहा,व्यापार मण्डल के प्रांतीय अध्यक्ष रमेश अग्रहरि,मीडिया प्रभारी ज्ञानेन्द्र साहू सहित जनप्रतिनिधिगण,जिला पदाधिकारीगण,मण्डल अध्यक्षगण,कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments