प्रयागराज।एम आर शेरवानी इंटर कॉलेज सलाहपुर के प्रांगण में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में छात्रों ने दमखम दिखाया।
वार्षिकोत्सव के समारोह समापन में मुख्य अतिथि जावेद अहमद,वीरेंद्र कुमार पांडेय व विद्यालय के प्रधानाचार्य मो. याकूब,उपप्रधानाचार्य राशीद महमूद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अतिथि के रूप में आए हुए विद्यालय के रिटायर अंग्रेजी विरेन्द्र कुमार पांडेय ने समारोह कार्यक्रम के दौरान शिक्षक,शिक्षिकाओं व छात्रों के बीच में मोहम्मद रफी के गीत गाकर वहां मौजूद लोगों को मंदमुक्त कर दिया।
छात्र वर्ग 1500 मी. दौड़ सीनियर में सोनू यादव प्रथम, मिथिलेश द्वितीय व तृतीय स्थान आदित्य कुशवाहा को मिला।100 मी. सीनियर दौड़ में आकाश प्रथम दानिश अली द्वितीय,साहिल सिंह तृतीय,3000 मी.दौड़ में आदित्य कुशवाहा प्रथम स्थान द्वितीय सोनू यादव, तृतीय साहिल सिंह ने अपना दबदबा बनाया।लंची कूद सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान साहिल सिंह,द्वितीय स्थान दानिश अली,तृतीय स्थान मोहम्मद अली वहीं जूनियर वर्ग में 1500 मीटर में दीपांशु कुशवाहा मोहम्मद रैय्यान,तृतीय स्थान राज सिंह ने प्राप्त किया। ऊंची को जूनियर में प्रथम दीपांशु कुशवाहा हेमंत मुकेश कुमार, 100 मीटर दौड़ जूनियर में एजाज अहमद शुभम मोहम्मद रियाज 3000 मीटर दौड़ जूनियर में प्रथम स्थान दीपांशु कुशवाहा द्वितीय स्थान राज्य सिंह एवं तिथि स्थान मोहम्मद रैय्यान ने हासिल किया। मुख्य अतिथि,प्रधानाचार्य, उपप्रधानाचार्य ने विजेता छात्रों को पुरस्कृत कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के मंच का संचालन अंग्रेजी के शिक्षक मोहम्मद शाहिद वह अब्दुल वहाब अंसारी ने किया। इस मौके पर क्रीड़ा शिक्षक मोहम्मद आफताब आलम,भानु प्रताप सिंह, वीरेंद्र कुमार पांडेय,मो.आसिफ,अब्दुल वहाब अंसारी,मोहम्मद वजी,मोइनुद्दीन,जागेश्वर प्रसाद,इरशाद अहमद,रागिनी दुबे, नाजिया सुल्तान,खालिद यासीन,मो. अमीन खान,शमून अहमद आदि मौजूद रहे।
Anveshi India Bureau



