Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajअग्रवाल महिला मंडल के डांडिया आयोजन में उमड़ा जोश और उत्साह

अग्रवाल महिला मंडल के डांडिया आयोजन में उमड़ा जोश और उत्साह

प्रयागराज, 26 सितम्बर 2025। श्री अग्रसेन अग्रवाल समाज, प्रयागराज की महिला शाखा द्वारा डांडिया का भव्य आयोजन जीरो रोड स्थित होटल नवीन कॉन्टिनेंटल में सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में महिला मंडल की कुल 72 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

कार्यक्रम का शुभारम्भ महाराजा अग्रसेन जी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके उपरांत हाउसी और डांडिया रात्रि का महिलाओं ने भरपूर आनंद लिया।

 

इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष पियूष रंजन अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही महिला मंडल की अध्यक्ष मोना अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्वेता पोद्दार, कोषाध्यक्ष सुनीता पोद्दार एवं सह-कोषाध्यक्ष पूजा अग्रवाल भी उपस्थित रहीं।

 

कार्यक्रम का सफल संचालन रूपाली गोयल द्वारा किया गया। पूरे आयोजन के दौरान महिलाओं ने उत्साह, उल्लास और मस्ती के साथ सक्रिय भागीदारी की।

 

समाज के अध्यक्ष पियूष रंजन अग्रवाल ने कहा “महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार होता है। ऐसे आयोजन हमें एकजुट करते हैं और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखते हैं।”

 

महिला मंडल की अध्यक्ष मोना अग्रवाल ने कहा “डांडिया जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम महिलाओं को मंच प्रदान करते हैं, जहाँ वे न केवल अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करती हैं, बल्कि आपसी जुड़ाव से आनंद और आत्मविश्वास भी पाती हैं।”

 

कार्यक्रम में समाज की पूर्व अध्यक्ष अंजना अग्रवाल, निधि बंसल, प्रिया गोयल, मंजू गोयल, पिंकी, प्रियंका, राधा सहित अन्य अनेक महिलाएँ उपस्थित रहीं।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments