Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajप्रयागराज मण्डल में सौर ऊर्जा उत्पादन से पर्यावरण संरक्षण एवं राजस्व की...

प्रयागराज मण्डल में सौर ऊर्जा उत्पादन से पर्यावरण संरक्षण एवं राजस्व की बचत

वित्तीय वर्ष 2024 – 2025 में 42.19 लाख यूनिट से अधिक विद्युत का उत्पादन* प्रयागराज मण्डल अपने सम्मानित यात्रियों को उन्नत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही भारतीय रेलवे के शून्य कार्बन उत्सर्जन के संकल्प में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ मण्डल बिजली इंजीनियर/ सामान्य कुँवर सिंह यादव के मार्गनिर्देशन में रेलवे को पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए प्रयागराज मण्डल ने अपनी ऊर्जा खपत को निरंतर कम करते हुए वैकल्पिक ऊर्जा को बढ़ावा दिया है। प्रयागराज मण्डल में ऊर्जा संरक्षण के लिए सोलर ऊर्जा के उत्पादन के साथ ऊर्जा कुशल उपकरण भी स्थापित किए जा रहे हैं। मार्च, 2025 तक प्रयागराज मण्डल में सोलर ऊर्जा के उत्पादन के लिए 4700 किलोवाट की क्षमता के सोलर पैनल स्थापित किए जा चुके हैं। इन सोलर पैनलों से गत वित्तीय वर्ष में 42.19 लाख यूनिट विद्युत का उत्पादन कर 1.6 करोड़ रुपये से अधिक रेल राजस्व की बचत की गई। स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन के लिए प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, नैनी, कानपुर सेंट्रल, टूंडला, मानिकपुर, इटावा, दादरी, फतेहपुर, विंध्याचल, शिकोहाबाद, मिर्जापुर, अलीगढ़ एवं सूबेदारगंज स्टेशनों सहित अनेक कार्यालयों एवं स्टेशनों पर सोलर पैनल स्थापित किए गए हैं। प्रयागराज परिक्षेत्र में प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज मण्डल कार्यालय, केंद्रीय चिकित्सालय, सूबेदारगंज स्टेशन, उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय एवं रेलवे सुरक्षा बल ट्रेनिंग सेंटर सूबेदारगंज में 1906 किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल स्थापित किए गए हैं। इन पैनलों से गत वित्तीय वर्ष में 20.98 लाख यूनिट विद्युत का उत्पादन कर 65.55 लाख रुपये से अधिक रेल राजस्व की बचत की गई। कानपुर परिक्षेत्र में कानपुर सेंट्रल स्टेशन, इलेक्ट्रिक लोको शेड, बहु-विषयक मंडल प्रशिक्षण संस्थान कानपुर, मेमू शेड कानपुर, न्यू कोचिंग कॉम्प्लेक्स सीईटीए स्कूल कानपुर, न्यू एवं ओल्ड ड्राइवर रनिंग रूम एवं अधिकारी विश्रामगृह में 1200 किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल स्थापित किए गए हैं। इन सोलर पैनलों से गत वित्तीय वर्ष में 10.80 लाख यूनिट विद्युत का उत्पादन कर 48.28 लाख रुपये से अधिक रेल राजस्व की बचत की गई। टूंडला परिक्षेत्र में टूंडला स्टेशन, सर्विस बिल्डिंग टूंडला, फीरोजाबाद स्टेशन, सर्विस बिल्डिंग फीरोजाबाद एवं शिकोहाबाद स्टेशन में 614 किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल स्थापित किए गए हैं। इन पैनलों से गत वित्तीय वर्ष में 4.79 लाख यूनिट विद्युत का उत्पादन कर 23.46 लाख रुपये से अधिक राजस्व की बचत की गई। अलीगढ़ परिक्षेत्र में अलीगढ़ स्टेशन, कुलवा स्टेशन, मेहरावाल स्टेशन एवं दादरी स्टेशन में 236 किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल स्थापित किए गए हैं। इन पैनलों से गत वित्तीय वर्ष में 2.39 लाख यूनिट विद्युत का उत्पादन कर 8.01 लाख रुपये से अधिक राजस्व की बचत की गई। इसके अतिरिक्त मनोहरगंज, मानिकपुर, शकरगढ़, नैनी, प्रयागराज छिवकी, ऊंचडीह, मेजा रोड, मिर्जापुर, चुनार रनिंग रूम, फतेहपुर, खग, इटावा, फफूंद स्टेशन पर 742 किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल स्थापित किए गए हैं। इन पैनलों से गत वित्तीय वर्ष में 3.23 लाख यूनिट विद्युत का उत्पादन कर 14.77 लाख रुपये से अधिक राजस्व की बचत की गई। प्रयागराज मण्डल द्वारा स्थापित उत्कृष्ट एवं स्वच्छ ऊर्जा निर्माण के लिए फरवरी, 2025 में इलेक्ट्रिक लोको शेड कानपुर में इलेक्ट्रिक ट्रेक्शन डिपो, टाइम आफिस स्टोर डिपो, सब स्टेशन, प्लानिंग प्रोग्रेस आफिस एवं अलीगढ़ के पार्सल आफिस सहित कुल 05 भवनों को ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी द्वारा प्रतिष्ठित ‘शून्य प्लस’ प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया है। ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments