प्रयागराज:संजीवनी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित ग्लोबल आयुष एक्सपो या आयुष महाकुंभ 2025 के पांच दिवसीय कार्यक्रम में 02 से 06 जनवरी 2025 को उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (NCZCC) में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ जिसमें 2 जनवरी 2025 को नगर महापौर श्री उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी जी द्वारा शुभारंभ किया गया। शुभारंभ के अवसर पर संजीवनी के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार द्विवेदी, ठाकुर एच एन सिंह ग्रुप ऑफ कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. अजय गोविंद राव, होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. एस के. शुक्ला, डॉ. एस. एन. मिश्रा, डॉ. आर के मिश्रा, अजय कुमार शुक्ल, डॉ. मनोज श्रीवास्तव, एस डब्लू एस आर्ट्स के डायरेक्टर साकिब सिद्दीकी एवं संजीवनी की टीम उपस्थित रही।
2 और 3 जनवरी को विभिन्न खाद्य पदार्थों के स्टाल एवं अन्य उत्पादों को खरीदकर लोगों ने मेले का आनन्द लिया।
04 और 05 जनवरी 2025 को आयुष कान्फ्रेंस आयोजित हुआ जिसमें राजस्थान यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एवं सुप्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर कमलेन्द्र त्यागी सर जी ने जटिल रोग प्रबंधन में होम्योपैथी और आयुर्वेद विषय पर अपना व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि जटिल रोग प्रबंधन में होम्योपैथी और आयुर्वेद का एकीकरण होना आवश्यक है! होम्योपैथी महिला स्त्री रोग में भी एक गैर – सर्जिकल चिकित्सा पद्धति के रूप में बहुत ही बेहतरीन काम करती है।
पूर्व संकाय अध्यक्ष उत्तराखंड आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय एवं कुलपति माधव विश्वविद्यालय राजस्थान निदेशक डॉ. उलास पाटिल मेडिकल कॉलेज जलगांव डॉ• आर. के. मिश्रा जी ने आयुर्वेद पद्धति के प्राचीन इतिहास एवं समस्त चिकित्सा पद्धतियों की उत्पत्ति आयुर्वेद से बताया एवं अपने व्याख्यान में इन्होंने कहा कि बहुत सी ऐसी बीमारियां और जटिल रोग हैं जो कि आयुर्वेद और होम्योपैथिक समस्त आयुष चिकित्सा के द्वारा ठीक किया जा सकते हैं और पूर्ण रूप से उन बीमारियों को समाप्त किया जा सकता है।

प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक प्रयागराज के डॉ. एस. के. शुक्ला सर ने आयुष चिकित्सा के एकीकरण एवं होम्योपैथी आयुर्वेद/ नेचुरोपैथी/ यूनानी/ योग से चिकित्सा करने के ऊपर अपना व्याख्यान दिया एवं संजीवनी वेलफेयर सोसाइटी को ग्लोबल आयुष एक्सपो एवं इस तरह के आयुष चिकित्सा पद्धति को एक में समाहित करने के कार्यक्रम के बारे में बहुत-बहुत बधाई दी एवं ऐसे कार्यक्रमों की बहुत ही प्रशंसा की।


बड़ोदरा गुजरात से आए हुए डॉ. आर. ए. पटेल जी ने होम्योपैथी और आयुर्वेद को एकीकृत करने के बहुत से साक्ष्य प्रस्तुत किए एवं यह बताया कि वह इस पर शोध कर रहे हैं।
राष्ट्रीय होम्योपैथिक परिषद (NCH) के सदस्य एवं ओजस्वी व्यक्तित्व के धनी “डॉ. आनन्द चतुर्वेदी” सर ने समस्त आयुष चिकित्सा की उपयोगिता एवं जागरूकता की बात कही।

संजीवनी वेलफेयर सोसाइटी के सचिव श्री श्रवण शुक्ल जी ने बताया कि आयुष चिकित्सा पद्धति को एकीकृत करने के उद्देश्य से हम ऐसे कार्यक्रम आगे भी लगाते रहेंगे।
आयुष कांफ्रेंस के बाद एस डब्लू एस आर्ट डायरेक्टर साकिब सिद्दीकी जी द्वारा 04 और 06 जनवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी कराया गया, जिसमें बहुत सी मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों द्वारा छोटे बच्चों ने बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन करके सभी का मनमोह लिया।
प्रयागराज संजीवनी वेलफेयर सोसाइटी और एस डब्लू एस आर्ट्स की तरफ से एनसीजेडसीसी के शिल्प हॉट में आयोजित आयुष महाकुंभ का समापन हुआ ! इस अवसर पर एस डब्लू एस आर्ट्स की ओर से रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया!जिसमें करीब एक दर्जन से ज्यादा कलाकारों ने किसी ने शिव तांडव स्तोत्र, कत्थक एवं विभिन्न बेहतरीन संगीत पर उत्कृष्ट नृत्य प्रस्तुत किया, बाल कलाकारों में पूजा साहनी, अंजलि पाल, पारुल मिश्रा, रिद्धि तिवारी, उत्कर्ष, दक्षिता शर्मा, कीर्ति तिवारी, इन सभी लोगो ने अपने डान्स से आये हुए लोगों को मन्त्र मुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीनियर ऐक्टर अशोक कुमार गुप्ता और संजीवनी के सचिव श्रवण शुक्ला रहे ! रंगारंग कार्यक्रम से पहले डॉक्टर राहुल शुक्ल साहिल की ” सफलता की यात्रा ” किताब का विमोचन मुख्य अतिथि के हाथों हुआ ! जिसके बाद बच्चों ने एक से बढ़ कर एक गानों पर डांस परफॉर्मेंस किया ! डांस परफॉर्मेंस के बाद सभी बच्चों को स्मृति चिन्ह (ट्राफी) द्वारा सम्मनित किया गया। एस डब्लू एस आर्ट्स के डायरेक्टर साकिब सिद्दीकी ने बताया की इस तरह के प्रोग्राम एस डब्लू एस आर्ट्स हमेशा आयोजित करते हैं जिससे कलाकारों को मंच और सम्मान मिले। उपस्थित लोगों में डॉ. राहुल शुक्ला, डॉ. पंकज कुमार, कांति प्रभा शुक्ला, अन्नू विश्वकर्मा, अर्चिता सोनकर, श्रेया मेहता, तान्या सिंह, उपस्थित रहे।
उपस्थित लोगो में
संजीवनी के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार द्विवेदी जी, प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. एस. के.शुक्ला डॉ. एस. एन. मिश्रा डॉ. मनोज श्रीवास्तव, डॉ. आर.के. मिश्रा डॉ. राहुल शुक्ला “संजीवनी के सचिव श्री श्रवण शुक्ल”,sws आर्ट्स के डेरेक्टर साकिब सिद्दीकी, तनुज शर्मा,सरजीत गौतम,डॉ. स्वेता कुमारी,आशीष हेमकर, आशु पाण्डेय, रचना सोनकर, श्रेया मेहता तान्या सिंह एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।



