Friday, January 23, 2026
spot_img
HomePrayagrajउत्तर प्रदेश पर्व “हमारी संस्कृति–हमारी पहचान” के अंतर्गत आयोजन

उत्तर प्रदेश पर्व “हमारी संस्कृति–हमारी पहचान” के अंतर्गत आयोजन

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश पर्व “हमारी संस्कृति–हमारी पहचान” के अंतर्गत जनपद स्तरीय संस्कृति उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन 20 जनवरी को विकास भवन स्थित सरस सभागार में किया गया। प्रतियोगिता में किशोर वर्ग के पंजीकृत प्रतियोगी कलाकारों एवं कलाकार दलों ने निर्धारित विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के अंतर्गत गायन, वादन एवं नृत्य विधाओं में कुल 21 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। गायन में शास्त्रीय एवं उपशास्त्रीय गायन, लोक गायन, सुगम संगीत एवं काव्य पाठ, वादन में स्वर वाद्य, ताल वाद्य तथा जनजातीय/लोक वाद्य यंत्र, जबकि नृत्य में शास्त्रीय नृत्य, लोक नृत्य एवं लोक नाट्य की प्रस्तुतियाँ दी गईं।

एकल नाट्य विधा में सान्वी बसु को प्रथम, नंदिनी पाठक को द्वितीय तथा शौम्य श्री को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। विजेताओं को अशोक कुमार गुप्ता, डीसी–एनआरएलएम, प्रयागराज द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। चयनित विजेता आगामी मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इसके उपरांत उन्हें लखनऊ में प्रस्तुति हेतु प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा तथा वहाँ सम्मानित भी किया जाएगा।

जनपद स्तरीय संस्कृति उत्सव प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में शांति प्रिया, अनुभूति दीक्षित, अभयराज यादव एवं गुलाम सरवर (पांडुलिपि अधिकारी) उपस्थित रहे, जिनके द्वारा प्रतिभागियों का चयन किया गया।

प्रतियोगिता का संयोजन गुलाम सरवर (प्रभारी, संस्कृति विभाग, प्रयागराज) द्वारा तथा संचालन हरिश्चंद्र दुबे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में राकेश कुमार वर्मा (प्राविधिक सहायक), रोशन लाल (वरिष्ठ सहायक), अजय कुमार (कनिष्ठ सहायक), अभिषेक कुमार सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments