Paul Walker Fast and Furious 11: ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ फ्रेंचाइजी की 11वीं किस्त को लेकर विन डीजल ने बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने फिल्म में पॉल वॉकर के किरदार के वापस आने पर बात की है और इसकी रिलीज डेट का भी खुलासा किया है।
‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ फ्रेंचाइजी दुनियाभर में बहुत मशहूर हुई। फ्रेंचाइजी की लगभग सभी फिल्मों में विन डीजल ने अहम किरदार निभाया। भारत के लोगों ने भी इसे खूब पसंद किया। अब इसकी 11वीं किस्त आने वाली है। इस फिल्म में विन डीजल नजर आ सकते हैं। उन्होंने इस फिल्म में अदाकारी के संकेत दिए हैं।
विन डीजल ने बताई फिल्म रिलीज की तारीख
शनिवार की रात, विन डीजल कैलिफोर्निया के पोमोना में आयोजित एक कार प्रोग्राम फ्यूल फेस्ट में अपने ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ सह-कलाकारों टायरिस गिब्सन और कोडी वॉकर के साथ शामिल हुए। प्रोग्राम में बहुत कम वक्त के लिए आए विन डीजल ने दर्शकों को बताया कि आखिरी ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ फिल्म से उन्हें क्या उम्मीद करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि यह फिल्म अप्रैल 2027 में रिलीज हो सकती है।
