Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajकवच संस्करण 4.0 के फील्ड ट्रायल सफलतापूर्वक आयोजित

कवच संस्करण 4.0 के फील्ड ट्रायल सफलतापूर्वक आयोजित

रेलवे संरक्षा और परिचालन दक्षता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए, उत्तर मध्य रेलवे ने रेल मंत्रालय की प्रमुख मिशन रफ्तार परियोजना के तहत बमरौली – अथसराय खंड के बीच उन्नत कवच संस्करण 4.0 के फील्ड ट्रायल सफलतापूर्वक पूरे कर लिए ।

ये परीक्षण 30 मई से 6 जून 2025 तक कवच प्रणाली से सुसज्जित WAP-7 लोकोमोटिव और 130 किमी प्रति घंटे के लिए प्रमाणित LHB रेक का उपयोग करके किए गए। परीक्षणों में स्वतंत्र सुरक्षा मूल्यांकन (ISA) और अनुसंधान डिजाइन और मानक संगठन (RDSO) की कड़ी निगरानी में प्रारंभिक मूल्यांकन और व्यापक परीक्षण दोनों शामिल थे।
कवच 4.0 में हायर लोकेशन एक्यूरेसी, बड़े यार्डों के लिए उन्नत सिग्नल सूचना, ओएफसी से स्टेशन-से-स्टेशन संचार और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम के साथ सीधे एकीकरण सहित प्रमुख उन्नयन शामिल हैं। इन संवर्द्धनों का उद्देश्य संरक्षा और परिचालन दक्षता में सुधार करना है।

ये सफल परीक्षण भारतीय रेलवे की स्वदेशी रूप से विकसित स्वचालित ट्रेन सुरक्षा (एटीपी) प्रणाली की दिशा में एक बड़ा कदम है और देश भर में इसके व्यापक क्रियान्वयन का मार्ग प्रशस्त करता है।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments