आज दिनांक 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर इलाहाबाद जनकल्याण समिति द्वारा दरियाबाद स्थित कार्यालय पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ध्वजारोहण समिति के अध्यक्ष मोहम्मद हन्जला उर्फ़ सद्दाम हुसैन द्वारा किया गया।
इस अवसर बच्चे एवं, स्थानीय नागरिक एवं युवा वर्ग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत माहौल देखने को मिला।
ध्वजारोहण के पश्चात अध्यक्ष मोहम्मद हन्जला ने उपस्थित जनसमूह एवं समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा:
“देश की असली सेवा तभी संभव है जब हर नागरिक अपने कर्तव्यों को निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से निभाए तथा सामाजिक समरसता को बनाए रखे।”
उन्होंने सभी भारतवासियों से देश की उन्नति और प्रगति में अपने-अपने स्तर पर योगदान देने की अपील की।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और देशभक्ति गीतों के साथ हुआ। इसके अतिरिक्त बच्चों और युवाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने उपस्थित जनों का उत्साह बढ़ाया।
इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष मोहम्मद नासिर ने भी अपने विचार रखते हुए कहा:
“हमें संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों और विचारों पर चलना चाहिए, तभी एक समतामूलक, न्यायपूर्ण और सशक्त भारत का निर्माण संभव है।”
समिति द्वारा कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को जलपान कराया गया और सभी को राष्ट्र सेवा का संकल्प दिलाया गया।
Anveshi India Bureau



