प्रयागराज। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रोटरी अलाहाबाद ईस्ट एवं कल्याणी कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में रोटरी बाल उद्यान, पांडेय चौराहा (दरीयाबाद पुलिस चौकी के समीप) में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री वीरेंद्र पाठक संस्थापक शहीदवॉल रहे।
ध्वजारोहण के उपरांत बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। इसी क्रम में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें पुरस्कार वितरण किया गया।
इस अवसर पर रोटरी अलाहाबाद ईस्ट की अध्यक्ष श्रीमती अनुलिका पहारिया, सचिव श्री राज यादव (नवी), कल्याणी कल्याण समिति के अध्यक्ष सर्वज्ञ वही तथा सचिव श्री नीरज टंडन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मंच का संचालन श्री वैभव पहारिया जी ने किया।
Anveshi India Bureau



