उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एक प्रमुख औद्योगिक हब के रूप में तेजी से उभर रहा है। राज्य सरकार द्वारा लागू उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति–2023 का उद्देश्य निवेश, रोजगार और निर्यात को बढ़ावा देने के साथ-साथ किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करना है।

16वीं राज्य स्तरीय इम्पावर्ड समिति (SLEC) की बैठक संपन्न
कृषि उत्पादन आयुक्त श्री दीपक कुमार की अध्यक्षता में नीति के अंतर्गत गठित राज्य स्तरीय इम्पावर्ड समिति (SLEC) की 16वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्वीकृत परियोजनाओं के प्लान मैप की स्वीकृति में हो रहे विलंब पर गंभीरता से विचार किया गया। संबंधित विभागों और उद्यमियों के साथ पाक्षिक वर्चुअल बैठकें आयोजित कर प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।
साथ ही, पिछले पाँच वर्षों में अनुदान प्राप्त इकाइयों एवं उनसे सृजित स्वरोजगार की ग्राउंड सर्वे रिपोर्ट तैयार कराने के निर्देश दिए गए, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी जिले में इकाइयों की अधिकता से सैचुरेशन की स्थिति न उत्पन्न हो। जिन जिलों से कोई परियोजना स्वीकृत नहीं हुई है, वहाँ जिलाधिकारियों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए।
Anveshi India Bureau



