Sunday, September 14, 2025
spot_img
HomePrayagrajपूर्व मंत्री राजाराम पाण्डेय के पौत्र विकास पाण्डेय को लोक जनशक्ती पार्टी...

पूर्व मंत्री राजाराम पाण्डेय के पौत्र विकास पाण्डेय को लोक जनशक्ती पार्टी का महासचिव व प्रवक्ता बनाये जाने पर सम्मान

प्रयागराज। लोक जनशक्ती पार्टी ( रामविलास) की पार्टी का एक बैठक सिविल लाइन स्थित होटल साकेत में प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें सर्वसम्मति से पूर्व मंत्री व प्रतापगढ़ जनपद के विश्वनाथगंज सीट से तीन बार के विधायक स्व० राजाराम पाण्डेय के पौत्र जौनपुर के गढ़वारा सीट से 1993 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रहे विजय नारायण पाण्डेय के पुत्र विकास पाण्डेय को पार्टी का प्रदेश महासचिव/प्रवक्ता बनाया गया जिसे उनकी पार्टी में घर वापसी भी कहा जा रहा है बैठक में सर्व प्रथम पहलगाम में हुई आतंकी घटना में मारे गये लोगों की आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से कामना की गयी। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विकास पाण्डेय को पार्टी महासचिव प्रवक्ता बनाये जाने पर खुशी जाहिर तथा इनके पार्टी में आने से पार्टी को प्रदेश में और मजबूती मिलेगी प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान ने कहा कि देश आजाद होने के बाद आज तक देश के किसी राज्य का मुख्यमंत्री पासी समाज को नहीं बनाया गया है जबकि उत्तर प्रदेश में पासी/ पासवान समाज की आबादी लगभग सवा करोड़ से अधिक है जो प्रदेश की 103 विधानसभा क्षेत्र में निर्णायक भूमिका अदा करती है लोग जनशक्ति पार्टी (रामविलास) मांग करती है कि 2025 विधानसभा चुनाव एवं 2027 विधानसभा चुनाव यूपी में पासी/ पासवान को मुख्यमंत्री बनाया जाए, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी, विकास पाण्डेय ने अपने सैकड़ो साथियों के साथ लोग जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सदस्यता ली सदस्यता लेने में मुख्य रूप से स्वामीनाथ पाण्डेय,सुरेश कोरी,महेश कोरी,फूलचंद वर्मा,लालजी शर्मा,सुनील पाण्डेय,लवकुश पाण्डेय,शुभम कुमार,राजकुमार,हरिओम, पिंटू पाल,सुनील कुमार,अश्वनी कुमार,कमलेश पासी,कमलेश तिवारी, विपिन तिवारी आदि सैकड़ो लोगों ने सदस्यता ग्रहण की इस अवसर पर पार्टी के हजारों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments