प्रयागराज। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर अमृत एजुकेशनल एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट, प्रयागराज द्वारा गयादीन विश्वकर्मा इंटरमीडिएट कॉलेज, भिदिउरा, थरवई में निःशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

इस दौरान युवा भाजपा नेता विकास मौर्य, अरविन्द पाल एवं ट्रस्ट अध्यक्ष तीर्थराज विश्वकर्मा के हाथों जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सेवा, सत्य और अहिंसा के विचारों को आत्मसात करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रशासन, शिक्षक, ट्रस्ट पदाधिकारी, स्वयंसेवक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


Anveshi India Bureau



