Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajगैलरी कलेक्शन प्रदर्शनी समापन धूमधाम से मनाया

गैलरी कलेक्शन प्रदर्शनी समापन धूमधाम से मनाया

प्रयागराज। खानम आर्ट गैलरी में खानम आर्ट गैलरी कलेक्शन कला प्रदर्शनी का समापन समारोह धूमधाम से मनाया गया। प्रदर्शनी में 10 पेंटिंग्स की बिक्री भी हुई है। खास बात यह कि इनमें से चार पेंटिंग्स अमेरिका जा रही हैं।

कार्यक्रम के मुख्यअतिथि ब्रिगेडियर अहमद अली, विशिष्ट अतिथि हमीदिया डिग्री कॉलेज की प्राचार्या नसेहा उस्मानी तथा जजिंग पैनल में शामिल सदस्य ललितकला अकादमी रवीन्द्र कुशवाहा, एमिनेंट आर्टिस्ट तलत महमूद तथा मुसाब आदिल रहे। अन्त में सभी मेहमानों एवं जजिंग पैनल को भी सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर अहमद अली ने कहा, ‘हमारे समय में आर्ट सीखने की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं थी। लेकिन यह गैलरी इतना कुछ प्रदान कर रही है। यह आपके लिए सौभाग्य की बात है।

कार्यक्रम की संयोजक डॉ जाहेदा ख़ानम ने कहा हमारा मिशन कलाकारों की रचनात्मकता को मंच देना और हर घर कला को पहुंचाना है। संचालन कर रहे तलत महमूद ने सभी मेहमानों और प्रतिभागियों का स्वागत हुआ धन्यवाद किया।

 

इस मौके पर प्रदर्शनी के दौरान आयोजित समर कैंप, लोक कला, कैलिग्राफी व अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र संग पुरस्कार भी किए गए ।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments