
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने इस मौके पर पोस्ट शेयर कर फैंस को बधाई दी है। एक यूजर ने लिखा है, ‘आज के इस पावन दिवस की अनेक अनेक शुभकामनाएं, स्नेह आदर’।

इनके अलावा अभिनेता अक्षय कुमार ने भी गणेश चतुर्थी पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ उन्होंने किसी दिलचस्प प्रोजेक्ट के एलान का भी संकेत दिया है। इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा और कंगना रनौत ने भी गणेश चतुर्थी पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।

इन दिनों फिल्म स्त्री 2 को लेकर चर्चा बटोर रहे राजकुमार राव ने भी पोस्ट साझा किया है। राजकुमार राव ने बप्पा की ईको फ्रेंडली मूर्ति खुद अपने घर बनाई है। उन्होंने लिखा है, ‘मिलिए हमारे सुपर ईको फ्रेंडली गणपति जी से। इन्हें हमने घर पर बनाया है। गणपति बप्पा मोरया’।