Sunday, February 22, 2026
spot_img
HomePrayagrajडॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म जयंती एवं देवशयनी एकादशी के शुभ...

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म जयंती एवं देवशयनी एकादशी के शुभ अवसर पर गंगा आरती

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म जयंती एवं देवशयनी एकादशी के शुभ अवसर पर अनामिका चौधरी निषाद प्रदेश मंत्री भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने गंगा पूजन, आरती किया।

अनामिका चौधरी निषाद ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने सपना देखा था कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 समाप्त कर देश के अंदर दो प्रधान, दो निशान को खत्म कर देश के मुख्य धारा में शामिल करना रहा। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर डॉ मुखर्जी के सपनों को साकार कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किए। इस कार्य के लिए देश के सभी निवासीगण आजीवन ऋणी रहेंगे।

 

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल जी की माता जी का देहावसान पर मां गंगा से प्रार्थना कर उन्हें अपने चरणों में स्थान देने के लिए प्रार्थना किया।

टीम लीडर भीम सिंह, डॉ राजीव मिश्रा स्टेट आफीसर इलाहाबाद विश्वविद्यालय इलाहाबाद, शिवा त्रिपाठी पूर्व पार्षद,माया कश्यप,नीलम शुक्ला, जान्हवी निषाद, सुमन बाला, प्रिया चौधरी, गीता गुप्ता,नरेश चंद्र कश्यप, कालीचरण आनंद, अरूण निषाद, सुधीर श्रीवास्तव, अनिल तिवारी,निखिल श्रीवास्तव, पंकज राय, मेज़र सुनील निषाद ने अनामिका चौधरी निषाद के साथ श्रावण मास में कांवड़ लेकर आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए क्षेत्रीय लोगों से उनकी सहायता करने की अपील किया तथा सिंगल यूज़ पालीथीन मुक्त गंगा तट के लिए जागरूक किया।

गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण आस-पास के निवासियों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया गया और एक पेड़ मां के नाम लगाने का आवाहन किया।

भीम सिंह के जन्म दिवस पर अनामिका चौधरी निषाद ने उन्हें अंगवस्त्रम् व स्मृति चिन्ह भेंट कर दीर्घायु होंने की कामना किया।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments