Ganga Expressway fighter jets: गंगा एक्सप्रेसवे पर बनी हवाई पट्टी पर शुक्रवार को वायुसेना ने युद्धाभ्यास किया। राफेल, सुखाई और जगुआर जैसे लड़ाकू विमानों ने टचडाउन किया। जलालाबाद में बनाई गई हवाई पट्टी पर रात में भी लड़ाकू विमानों की लैंडिंग होगी।
Rafale Jaguar landing: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच गंगा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को वायुसेना ने शक्ति प्रदर्शन किया। शाहजहांपुर के जलालाबाद में बनाई गई हवाई पट्टी पर राफेल, जगुआर और सुखोई जैसे लड़ाकू विमानों ने टचडाउन किया। इससे पहले दोपहर करीब 12 बजकर 41 मिनट पर वायुसेना का AN-32 विमान आया। विमान ने करीब पांच मिनट तक चक्कर लगाए। इसके बाद हवाई पट्टी पर लैंडिंग की गई। करीब एक बजे यह विमान यहां से टेकऑफ कर गया। हवाई पट्टी पर वायुसेना के हेलिकॉप्टर भी उतरे।


