Thursday, March 5, 2026
spot_img
HomePrayagrajविधान मंडल की प्रथम बैठक के 139 वर्ष पूर्ण होने पर गौरव...

विधान मंडल की प्रथम बैठक के 139 वर्ष पूर्ण होने पर गौरव बोध कार्यक्रम आयोजित

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को चन्द्रशेखर आजाद पार्क स्थित पब्लिक लाइब्रेरी में उत्तर प्रदेश विधान मंडल की प्रथम बैठक के 139 वर्ष पूर्ण होने के पूर्व दिवस पर आयोजित गौरव बोध कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। उपमुख्यमंत्री ने माननीय जनप्रतिनिधियों के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाभी, जिला मिशन प्रबंधन इकाई के लाभार्थियों को चेक, स्कूली बच्चों को बैग किट तथा स्पॉन्सरशिप योजना के प्रमाण पत्र वितरित किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि प्रयागराज की गौरव गाथा हर युग में वर्णित रही है। माघ मेला, कुम्भ मेला, महर्षि भारद्वाज आश्रम, एशिया का सबसे बड़ा उच्च न्यायालय, आनंद भवन, लोक सेवा आयोग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं श्रृंगवेरपुर धाम जैसे ऐतिहासिक व सांस्कृतिक स्थल प्रयागराज की महत्ता को दर्शाते हैं। उन्होंने प्रयागराज की पावन भूमि को नमन करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण किया।

उन्होंने बताया कि 08 जनवरी 1887 को उत्तर प्रदेश विधान मंडल की प्रथम बैठक प्रयागराज में आयोजित हुई थी, जिसमें कुल नौ सदस्य शामिल थे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से प्रयागराज के सर्वांगीण विकास हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार करने का आह्वान किया और कहा कि डबल इंजन सरकार प्रयागराज के विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयागराज में 6 लेन पुल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, साथ ही गंगा एवं यमुना नदी पर नए पुलों तथा रिंग रोड निर्माण का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने विधान मंडल की प्रथम बैठक के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर को भव्य रूप से मनाने के लिए अभी से तैयारी करने की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज राष्ट्रीय स्तर पर विकासशील एवं सशक्त प्रदेश के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र के साथ बिना भेदभाव के जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर रही है। पात्र लाभार्थियों को राशन, गैस कनेक्शन, आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में सांसद प्रवीण पटेल, महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी, विधायक दीपक पटेल, गुरू प्रसाद मौर्य, हर्षवर्धन वाजपेयी, राजमणि कोल, पूजा पाल, विधान परिषद सदस्य के.पी. श्रीवास्तव, पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह गौर, पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी, पूर्व विधायक उदयभान करवरिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments