Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomePrayagrajभक्ति के रस से प्राप्त होती है भगवान की कृपा : डॉ....

भक्ति के रस से प्राप्त होती है भगवान की कृपा : डॉ. अनिरुद्ध जी महाराज

दिव्य अध्यात्म राष्ट्र सेवा मिशन प्रयागराज एवं दिव्य श्री राधा सखी मंडल के संयुक्त तत्वावधान में मुंशी राम प्रसाद की बगिया स्थित नारायण वाटिका, मुट्ठीगंज में आयोजित श्री भक्त माल कथा के षष्ठम दिवस पर श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या उपस्थित रही।

कथा वाचन करते हुए प्रखर राष्ट्र चिंतक डॉ. अनिरुद्ध जी महाराज ने कहा कि भगवान की कृपा भक्ति के रस से ही प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि कलियुग में भी अनेक भक्तों ने अपनी निष्काम और सच्ची भक्ति के माध्यम से भगवान का साक्षात्कार किया है। भक्ति ही वह मार्ग है, जो मनुष्य को ईश्वर से जोड़ता है और जीवन को सार्थक बनाता है।

कथा के दौरान पंचायती अखाड़े के महंत जगतारमुनी, पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. गिरीशचंद्र त्रिपाठी तथा पूर्व विधायक उदय भान करवरिया ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि संतों और भक्तों की साधना तथा आध्यात्मिक चेतना के बल पर आज राष्ट्र अध्यात्म के मार्ग पर आगे बढ़ते हुए परम वैभव की ओर अग्रसर है।

कथा में पधारे सभी अतिथियों का स्वागत मिशन के संरक्षक कुमार नारायण एवं विजय वैश्य द्वारा राधा रानी की तस्वीर भेंट कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से आरती में भाग लिया।

 

कार्यक्रम का संचालन राजेश केसरवानी ने किया।


इस अवसर पर पार्षद अनुपमा पांडे, डॉ. विनोद जायसवाल, प्रमिल केसरवानी, विजय वैश्य, प्यारेलाल जायसवाल, शिवबाबू त्रिपाठी, अजय जायसवाल, सुशील जैन, अभिलाष केसरवानी, आयुष श्रीवास्तव, संतोष अग्रहरि, विवेक अग्रवाल सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Anvesha India bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments