Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomePrayagrajअटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती पर भव्य समारोह

अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती पर भव्य समारोह

प्रयागराज। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती/जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर जनपद में समारोहपूर्वक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि माननीय सांसद प्रवीण पटेल द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

जिला विद्यालय निरीक्षक पी. एन. सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अटल जी के नेतृत्व में देश परमाणु शक्ति सम्पन्न बना तथा विकास की नई दिशा मिली। जिलाधिकारी महोदय ने अपने उद्बोधन में अटल जी की सुशासन की नीति को अपनाने और दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी एवं सेवा भावना से करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर माननीय सांसद द्वारा जनपद स्तर पर आयोजित निबंध, भाषण एवं काव्य पाठ प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सांसद ने अटल जी को युगपुरुष बताते हुए उनकी पत्रकारिता, साहित्यिक योगदान एवं ऐतिहासिक योजनाओं—स्वर्णिम चतुर्भुज, लाहौर बस यात्रा और सर्व शिक्षा अभियान—की सराहना की।

कार्यक्रम में विभिन्न बालिका इंटर कॉलेजों की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रभाकर त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, सह जिला विद्यालय निरीक्षक सहित अनेक शिक्षाविद्, प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रेरणादायी उद्बोधन के सजीव प्रसारण के साथ हुआ।

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments