Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajजिला स्तरीय मेधावी विद्यार्थी सम्मान व मुख्यमंत्री विद्यालीय खेल पुरस्कार का भव्य...

जिला स्तरीय मेधावी विद्यार्थी सम्मान व मुख्यमंत्री विद्यालीय खेल पुरस्कार का भव्य समारोह संपन्न

प्रयागराज।प्रदेश में सभी बोर्डों द्वारा संचालित वर्ष 2025 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा के राज्य स्तरीय मेधावी एवं जनपद स्तरीय मेधावी विद्यार्थियों को जिसमें से राज्य स्तर पर हाईस्कूल के 02 तथा इण्टर के 04 विद्यार्थियों को दिनांक 12 जून 2025 को 11.00 बजे लोक भवन लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा सम्मानित किया गया तथा जनपद स्तर पर हाईस्कूल के 08 तथा इण्टर के 08 विद्यार्थियों को ही राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तत्काल उपरान्त जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। साथ ही 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता 2024-25 में प्रदेश के पदक विजेता छात्र-छात्रा खिलाडियों में से स्वर्ण पदक विजेता 04 खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री विद्यालयी खेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया तथा जनपद स्तर पर 09 रजत पदक विजेता खिलाड़ियों एवं 02 कास्य पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। मेधावी सम्मान समारोह एवं 88वी राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता 2024-25 के रजत एवं कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान समारोह सर्किट हाउस, सभागार, प्रयागराज में सम्पन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुरु प्रसाद मौर्य, माननीय विधायक फाफामऊ, प्रयागराज,के०पी० श्रीवास्तव माननीय सदस्य विधान परिषद, जिलाधिकारी प्रयागराज एवं मुख्य विकास अधिकारी, प्रयागराज को जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रयागराज पी०एन० सिंह द्वारा पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक, पी०एन०सिंह ने अपने स्वागत उद्बोधन में माननीय मुख्य अतिथि गुरु प्रसाद मौर्य, माननीय विधान परिषद सदस्य के०पी० श्रीवास्तव, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी का स्वागत करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरुप जनपद प्रयागराज में नकल विहीन एवं शान्ति पूर्ण परीक्षा सम्पन्न करायी गयी। विद्यालयों में कुशाग्र चेतना के बच्चो का चिन्हाकन कराकर विशेष शिक्षण के माध्यम से छात्र/छात्राओं को योग्यता सूची में स्थान स्थापित करने हेतु प्रेरित किया गया। जिसके फलस्वरुप जनपद प्रयागराज में कुल 06 छात्र/छात्राओं ने राज्य स्तरीय एवं 14 छात्र/छात्राओं ने जनपद स्तरीय योग्यता सूची में जनपद का नाम स्थापित किया है एवं 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता 2024-25 में कुल 15 खिलाड़ियों ने जनपद का नाम स्थापित किया है। जिलाधिकारी महोदय ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारे बच्चो को आलस्य का त्याग कर अपनी मेधा को और अधिक तराशते हुए देश विदेश में अपने देश का नाम बढ़ाना है। मुख्य विकास अधिकारी महोदया ने अपने सम्बोधन में कहा कि आप सभी बच्चों को भविष्य का लक्ष्य निर्धारित करते हुए कड़ी मेहनत एवं लगन के साथ पढ़ायी करनी है जिससे लक्ष्य को ससयम प्राप्त किया जा सके। अपने आशीर्वचन में डॉ० के०पी० श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश के सभी विद्यालयों में राज्य सरकार द्वारा सभी सुविधाये उपलब्ध करायी गई है जिससे विद्यालयों में बृहत स्तर पर पठन पाठन का माहौल स्थापित हुआ है। मुख्य अतिथि माननीय विधायक ने अपने आशीर्वचन में कहा कि हमारा भारत अपनी मेधा शक्ति के कारण ही जगत गुरु रहा है। मेरी शुभकामना है कि इस अवसर पर सम्मानित होने वाले छात्र अपनी मेधा को स्थायी बनाने के लिए चार गुना परिश्रम करें और अपने देश को संसार के क्षितिज पर शीर्ष पर ले जाय। राज्य स्तर पर सम्मानित होने वाले छात्र/छात्राओं को राज्य सरकार द्वारा उनके खाते में एक लाख रुपया तथा जनपद स्तर पर सम्मानित होने वाले छात्र/छात्राओं को राज्य सरकार द्वारा उनके खाते में 21हजार रुपया भेजा गया तथा राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक विजेता 04 खिलाड़ियों को जिसमें एकल विजेता को रु०-75000 एवं टीम विजेता को रु०-35000/- मात्र तथा जनपद स्तर पर 29 रजत पदक विजेता जिसमें एकल विजेता को रु०-50000/- एवं टीम विजेता को रु०-25000/- एवं 02 कांस्य पदक विजेता जिसमे एकल विजेता को रु०-30000/- एवं टीम विजेता को रु०-15000/- मात्र भेजा गया। मा० मुख्य अतिथि विधायक फाफामऊ, विधान परिषद सदस्य, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रयागराज द्वारा एक-एक टैबलेट, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ० प्रभाकर त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस अवसर पर सह जिला विद्यालय निरीक्षक एल०बी० मौर्य, अजय प्रताप सिंह, अजय कुमार गिरि सहित प्रधानाचार्य, डॉ०बी०एस०यादव, संतोष कुमार सिंह, पी०पी० सिंह (जनपदीय सचिव स्काउट एण्ड गाइड) एवं विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं अभिभावक आदि उपस्थित रहे। मनीष श्रीवास्तव प्रभारी बोर्ड परीक्षा, बृजेश श्रीवास्तव, खेल सचिव, इरशाद अहमद,मुकेश कुमार सहित कार्यालय के सहयोगियों द्वारा कार्यक्रम को अभिराम बनाये जाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रयागराज पी०एन०सिंह द्वारा सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments