Tuesday, March 10, 2026
spot_img
HomePrayagrajरामदल 2025 की सफलता पर भव्य सम्मान समारोह

रामदल 2025 की सफलता पर भव्य सम्मान समारोह

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के सुप्रसिद्ध और भव्य “रामदल मेला 2025” के सफल आयोजन के उपलक्ष्य में सिविल लाइंस व्यापार मंडल द्वारा होटल प्रयाग इन में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रामदल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को उनके उत्कृष्ट समर्पण, सेवा भावना और सफल आयोजन के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी उपस्थित रहीं। दोनों अतिथियों ने रामदल की पूरी टीम के समर्पण, संगठन क्षमता और कठिन परिश्रम की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का प्रेरणादायक उदाहरण बताया।

इस अवसर पर सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री सुशील खरबंदा एवं महामंत्री श्री शिव शंकर ने रामदल की पूरी टीम का अभिनंदन करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

रामदल के अध्यक्ष आशीष अरोड़ा एवं महामंत्री रितेश सिंह ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “रामदल मेला 2025 की सफलता हमारी पूरी टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।” उन्होंने बताया कि इस आयोजन में कोषाध्यक्ष संदीप कात्याल, उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष यादव, अजय शर्मा, अनिल सुनेजा, राज कमल जायसवाल तथा कार्यकारिणी सदस्य संजीव कपूर, मनीष साहू, अंकित केसरवानी, हरप्रीत सिंह और रवित सचदेवा सहित सभी सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

उन्होंने कहा कि इस सम्मान से पूरी टीम का मनोबल और बढ़ा है तथा सभी ने संकल्प लिया है कि “रामदल 2026” का आयोजन और भी अधिक भव्य, व्यवस्थित और ऐतिहासिक बनाया जाएगा।

कार्यक्रम में व्यापार मंडल की पूरी कार्यकारिणी के साथ शहर के कई प्रतिष्ठित नागरिक भी उपस्थित रहे। समारोह का समापन प्रभु श्रीराम की आरती और आगामी वर्ष में और भी भव्य आयोजन के संकल्प के साथ हुआ।

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments