Friday, February 13, 2026
spot_img
HomePrayagrajहज करने की तमन्ना रखने वाली महिलाओं के लिए सुनहरा मौका*

हज करने की तमन्ना रखने वाली महिलाओं के लिए सुनहरा मौका*

प्रयागराज। जो महिलाएं हज करने की तमन्ना रखती हैं। लेकिन किसी करणवश चूक गईं हैं या हज 2025 में आवेदन नहीं कर सकीं हैं। तो वे हज 2025 के लिए आवेदन कर सकती हैं। वह अपने मेहरम के साथ अटैच हो सकती हैं।

हज कमिटी आफ इंडिया ने 500 ऐसी महिलाओं (मां, बेटी, बहन, या पत्नी) के लिए हज का कोटा जारी किया है। आवेदन की अन्तिम तारीख नौ दिसंबर है। यह जानकारी खुद्दामे हज कमेटी के महासचिव हाजी मोईन अहमद खां ने देते हुए बताया कि सभी इच्छुक आवेदन कर्ता या महिलाऐं खुद्दामे हज कमेटी के ऑफिस (पालकी गेस्ट हाउस) या मो. न. 9936226971 पर सम्पर्क कर सकतें हैं। इसके अलावा यह भी बताया कि हज जायरीन जिन्होंने अपनी पहली किस्त 1,30,300 जमा कर दिया है। वे अब दूसरी किस्त 1,42,000 दिनांक 16 दिसंबर तक स्टेट बैंक या यूनियन बैंक के अकाउंट में जमा कर दें और रसीद अपने पास रखें। आख़िरी एवं अंतिम किश्त की सूचना बाद में दी जाएगी।

साइंस की तरक्की के बिना किसी भी देश की उन्नति और संपन्नता संभव नहीं है: नदीम

मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज में वर्किंग एवं नानवर्किंग माॅडल की प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह।

कक्षा 9 से 12 तक 100 छात्रा-छात्राओं ने किया प्रतिभाग*

प्रयागराज। मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज में

साइंस क्लब के संयोजक नदीग अहमद के नेतृत्व में कॉलेज के लाइब्रेरी हॉल में चार दिवसीय विज्ञान प्रर्दशनी लगाई गई। जिसमें कक्षा 9 से 12 तक के 100 बच्चों ने काम कर 25 वर्किंग एवं नानवर्किंग माॅडल तैयार किये। साइंस क्लब एवं कार्यक्रम संयोजक नदीम अहमद ने क्या ? कैसे ? और क्यों ? को लेकर विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा की किसी भी देश की उन्नति, सुरक्षा और संपन्नता साइंस की तरक्की के बिना संभव नहीं है। छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन और विज्ञान की समझ पैदा करने के लिए अन्य अध्यापकों ने भी सम्बोधित किया।

अन्त में निर्णायक मंडल की डा. पदमा सिंह एवं डॉ तकदीर हुसैन ने पुरुस्कृत किये गये माॅडलों की घोषणा की। प्रथम स्थान पर ‘लाई-फाई (Li-Fai)’ एवं ‘मिसाइल लन्चिंग’ के लिए अलीमुद्दीन, मो. अरमान मो. शहनवाज, साकिब और इरफान रहे। द्वितीय स्थान पर ‘एनर्जी सेविंग’, ‘ग्रीन व क्लीन’ एवं ‘एसिड रेन’ के लिए उमरा, कहकशां, सालेहा, अब्दुल रज़्ज़ाक़, शफ़क बानो, तस्बीहा अदनान, मो. अरसलान, मो. शोएब, शारिक अहमद व ऐनुल हक रहे। तृतीय स्थान पर ‘आप्सटेकल अबांइडर’, ‘सोलर सिस्टम’, ‘सैटेलाइट लन्चिंग’, एवं ‘कैफे हाउस’ चार माॅडलों के लिए अनवर हुसैन, मो. शाफे, शेख़ माज़, मो. ताबिश, उमरा, शीरीन, जारा, फलक, खदीजा, जैनब अनीस, कहकशां, निशा व अमरीकन रही। अंत में सभी छात्र छात्राओं का उत्साह वर्धन एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments