Friday, February 20, 2026
spot_img
HomePrayagrajHappy Christmas : मिडनाइट सर्विस में बजीं चर्च की घंटियां, मोमबत्तियों की...

Happy Christmas : मिडनाइट सर्विस में बजीं चर्च की घंटियां, मोमबत्तियों की रोशनी से जगमगाए चर्च

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बुधवार की रात शहर के गिरजाघरों और मसीही समुदाय के लोगों के घरों में प्रभु यीशु के जन्मोत्सव की धूम रही।मध्य रात्रि में प्रभु यीशु के अवतरण के साथ ही चर्च की घंटियां गूंजीं और मोमबत्तियों की रोशनी से वातावरण अलौकिक हो उठा।

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बुधवार की रात शहर के गिरजाघरों और मसीही समुदाय के लोगों के घरों में प्रभु यीशु के जन्मोत्सव की धूम रही।मध्य रात्रि में प्रभु यीशु के अवतरण के साथ ही चर्च की घंटियां गूंजीं और मोमबत्तियों की रोशनी से वातावरण अलौकिक हो उठा। चर्च परिसरों में प्रार्थना सभा के साथ गीत-संगीत, नाट्य प्रस्तुतियां और बॉन फायर का आयोजन किया गया।सिविल लाइंस स्थित ऑल सैंट्स कैथिड्रल चर्च में डायोसिस ऑफ लखनऊ के बिशप मॉरिस एडगर दान ने और इलाहाबाद डायोसिस के सेंट जोसेफ कैथिड्रेल में बिशप लुईस मस्क्रेहनस ने मिडनाइट सर्विस को संबोधित किया।

प्रार्थना कर कहा कि प्रभु यीशु शांति और अनंत जीवन का संदेश लेकर आए। पत्थर गिरजाघर में पादरी विनीता इसूबियस, म्योराबाद के सेंट पीटर्स चर्च में पादरी प्रवीण मैसी ने प्रार्थना कराई। इसी तरह होली ट्रिनटी, कटरा, सेंट जॉन्स, नैनी कम्युनिटी, यीशु दरबार और जमुना चर्च में विशेष प्रार्थना के बाद यीशु के जन्म की खुखियां मनाई गईं। सभी चर्च में सुबह विशेष प्रार्थना सभा होगी। 

Happy Christmas: Church bells ring during midnight service, churches illuminated with candlelight

सेंट जोसेफ कैथिड्रल में किसमश  उत्सव के तहत मिडनाइट सर्विस विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

Happy Christmas: Church bells ring during midnight service, churches illuminated with candlelight

सेंट जोसेफ कैथिड्रल में किसमश  उत्सव के तहत मिडनाइट सर्विस प्रभु यीशु के जन्म को दिखाते  बिशप लुइस।
Happy Christmas: Church bells ring during midnight service, churches illuminated with candlelight

सेंट जोसेफ कैथिड्रल में किसमश  उत्सव के तहत मिडनाइट सर्विस विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन  किया गया।

Happy Christmas: Church bells ring during midnight service, churches illuminated with candlelight

सेंट जोसेफ कैथिड्रल में किसमश  उत्सव के तहत मिडनाइट सर्विस  गीत प्रस्तुत करते कैरल।

Happy Christmas: Church bells ring during midnight service, churches illuminated with candlelight

सिविल लाइंस स्थित आल सेंट कैथिड्रल में किसमश उत्सव के  तहत मिडनाइट सर्विस में प्रार्थना  करते मसीह।
Courtsyamarujala.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments