Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomePrayagrajहर्ष वर्धन विकास जागरूक समिति ने ठंड के मद्देनज़र किया कंबल वितरण

हर्ष वर्धन विकास जागरूक समिति ने ठंड के मद्देनज़र किया कंबल वितरण

मीरापुर स्थित रजवाड़ा बैंक्वेट हॉल में हर्ष वर्धन विकास जागरूक समिति द्वारा स्वच्छता प्रहरी अभिनंदन एवं कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर ने स्वच्छता प्रहरियों को ठंड के मौसम को देखते हुए गर्म कंबल वितरित कर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर अभिषेक ठाकुर ने कहा कि स्वच्छता प्रहरी समाज का अभिन्न अंग हैं। वे हर मौसम में कठिन परिश्रम कर गली-मुहल्लों और शहर को स्वच्छ रखते हैं तथा गंदगी से होने वाली बीमारियों से समाज की रक्षा करते हैं। ऐसे में समाज का दायित्व है कि वह स्वच्छता प्रहरियों का ध्यान रखे और उनका संरक्षण करे।

 

कार्यक्रम में अतरसुईया थाना प्रभारी राममूर्ति यादव, भाजपा प्रवक्ता राजेश केसरवानी एवं डॉ. हरिश्चंद्र मालवीय ने कुल 142 स्वच्छता कर्मियों का अभिनंदन कर कंबल वितरित किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती रचना वर्मा ने की। संयोजक यतींद्र सिंह रहे, जबकि संचालन श्रीमती मंजूषा सिंह ने किया।

इस अवसर पर मोहिनी अवस्थी, मंजूषा खरें, राजेश कुमार श्रीवास्तव, दिनेश कनौजिया, मृदुल मालवीय, अन्नू केसरवानी, अभिलाष केसरवानी, राजीव चौरसिया सहित समिति के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय स्वच्छता कर्मी उपस्थित रहे।

 

Anveshi India bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments