हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यकारिणी ने घटना की निंदा की गई। साथ ही बार एसोसिएशन की ओर से गाजियाबाद के जिला जज के खिलाफ अवमानना वाद दाखिल करने का निर्णय लिया गया।
गाजियाबाद की जिला अदालत में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज से खफा हाईकोर्ट व केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) के वकील भी सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। बड़ी संख्या में अधिवक्ता हाईकोर्ट के सामने जुटे। लाठीचार्ज का विरोध करते हुए नारेबाजी की और पुतला दहन किया।
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यकारिणी ने घटना की निंदा की गई। साथ ही बार एसोसिएशन की ओर से गाजियाबाद के जिला जज के खिलाफ अवमानना वाद दाखिल करने का निर्णय लिया गया। कैट बार एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र नायक ने बताया कि केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण के अधिवक्ता भी न्यायिक कार्य से विरत रहे।
बैठक मेें हाईकोर्ट से गाजियाबाद के जिला जज व संबंधित पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त करने, घायल अधिवक्ताओं को क्षतिपूर्ति राशि प्रदान करने, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन इलाहाबाद की ओर से प्रस्तावित एवं नामित अधिवक्ता प्रतिनिधि को शामिल कर उच्चस्तरीय तथ्य अन्वेषण समिति का गठन की मांग की गई है।
संचालन महासचिव विक्रांत पांडेय ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश खरे, उपाध्यक्ष अग्निहोत्री कुमार त्रिपाठी, अखिलेश कुमार मिश्र, सुभाष चंद्र यादव, नीरज त्रिपाठी, नीलम शुक्ला, संयुक्त सचिव सुमित श्रीवास्तव, पुनीत शुक्ला, अभिजीत पांडेय, आंचल ओझा, कोषाध्यक्ष रणविजय सिंह, अभिषेक मिश्र आदि रहे।
Courtsy amarujala.com



