Sunday, July 20, 2025
spot_img
HomePrayagrajहिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान ने रोपित किए पौधे

हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान ने रोपित किए पौधे

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पंच प्रण के पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के तहत हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान प्रयागराज की ओर से जगन्नाथ पुरी कॉलोनी कचहरी मार्ग स्थित पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर संस्था के पदाधिकारियों ने अशोक के पौधे और हरसिंगार के पौधों का रोपण किया। पौधरोपण कार्यक्रम में सह सचिव वंदना तिवारी ने विचार रखते हुए कहा कि सभी लोग अपने जन्मदिन पर या अपने बच्चों के जन्मदिन पर और अपनी शादी की वर्षगांठ पर एक एक पौधा अवश्य रोपित करें। सह सचिव मानव चौरसिया ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। इससे पर्यावरण संरक्षण बेहतर रहता है, पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को आगे आना चाहिए। पौधरोपण के दौरान कालोनी के लोगों ने रोपित पौधों की देखरेख करने का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष नागेंद्र जायसवाल, सह सचिव वंदना तिवारी, सह सचिव मानव चौरसिया, कोषाध्यक्ष भोला तिवारी, मंजू श्रीवास्तव, किरण त्रिपाठी, अलका अग्रवाल, अर्चना गुप्ता, वंदना श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments