Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajहिस्ट्रीशीटर का मर्डर: ईंट से कूच दिया सिर और चेहरा... पोस्टमार्टम में...

हिस्ट्रीशीटर का मर्डर: ईंट से कूच दिया सिर और चेहरा… पोस्टमार्टम में सामने आई बर्बरता; न हो पा रही थी पहचान

प्रयागराज के अल्लापुर में हिस्ट्रीशीटर की ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी गई। विवाद के बाद आरोपी ने दोस्तों संग मिलकर हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने एसओजी समेत चार टीमें लगाईं हैं। मोहल्ले में तनाव का माहौल है।

प्रयागराज के जार्जटाउन थाना क्षेत्र के अल्लापुर इलाके में शुक्रवार देर रात बाइक दुर्घटना का विरोध करने पर हिस्ट्रीशीटर 40 वर्षीय साजन मेहता की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

बता दें कि साजन पर दर्जन भर से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी की चार टीमें बना दी हैं। साथ ही परिजनों की तहरीर पर 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
साजन मेहता (40) जॉर्जटाउन के अल्लापुर स्थित साकेत अस्पताल के पास रहता था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था और नगर निगम में निजी सफाई कर्मी का कार्य करता था। साजन की शादी हुई थी लेकिन करीब 12 साल पहले उसका तलाक हो गया था।

दोस्त राजा ने बताया कि शुक्रवार रात साजन मेला देखने अल्लापुर गया था। रात करीब 12 बजे वह बाइक से अकेले घर लौट रहा था कि मटियारा रोड, अमिताभ बच्चन मार्ग के पास उसकी बाइक में एक सफारी कार ने टक्कर मार दी। कार में सिकंदर पासी, गुड्डू पासी, सुधीर पासी और प्रिंस पासी सवार थे।

लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से की हत्या
टक्कर से साजन बाइक सहित सड़क पर गिर गया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ गालीगलौज करते हुए पिटाई शुरू कर दी और पास स्थित हैजा अस्पताल के अंदर खींच ले गए। अंदर ले जाकर आरोपियों ने लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से उसके सिर व चेहरे समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

चीख-पुकार सुन लोगों को मौके पर आता देख सभी आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलने पर परिवार के लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर हालत में आनन-फानन साजन को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा
सुबह तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिवार ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। एसीपी राजीव यादव ने बताया कि सभी आरोपी मृतक के मोहल्ले के ही रहने वाले हैं, जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

सिर, चेहरे व शरीर पर चोट के कई निशान
शनिवार शाम वीडियोग्राफी के बीच डॉक्टरों के पैनल ने साजन के शव का पोस्टमार्टम किया। इस दौरान हत्या की बर्बरता सामने आई। मृतक का सिर व चेहरा पूरी तरह से कूचा हुआ था। उसकी पहचान कर पाना भी मुश्किल था। साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटों के कई निशान मिले। डॉक्टरों का कहना है कि शरीर पर लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर से चोटें पहुंचाई गई हैं।
Courtsy amarujala
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments