Saturday, March 14, 2026
spot_img
HomePrayagrajश्री अग्रसेन अग्रवाल समाज की महिला शाखा द्वारा होली मिलन समारोह का...

श्री अग्रसेन अग्रवाल समाज की महिला शाखा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन

होटल ब्लेसिंग्स, सिविल लाइंस, प्रयागराज में श्री अग्रसेन अग्रवाल समाज, प्रयागराज की महिला शाखा द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन शनिवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने उत्साह और उल्लास के साथ भाग लेते हुए रंगों के पर्व होली की खुशियाँ साझा कीं।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला समाज की अध्यक्ष मोना अग्रवाल ने की। कार्यक्रम का संचालन महिला शाखा की महामंत्री नंदिता अग्रवाल तथा कोषाध्यक्ष सुनीता पोद्दार शाह और पूजा अग्रवाल द्वारा किया गया।

 

इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष पीयूष रंजन अग्रवाल, महामंत्री अभिषेक मित्तल, युवा अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल, वैभव गोयल, समाज के मंत्री अजीत बंसल, आशीष गोयल तथा अनुज अग्रवाल सहित समाज के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें राधा-कृष्ण की मनमोहक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। उपस्थित सदस्यों ने संगीत, नृत्य और आपसी संवाद के माध्यम से होली के इस पावन पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

 

इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष पीयूष रंजन अग्रवाल ने महिला शाखा द्वारा आयोजित इस सुंदर कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने महिला मंडल को भविष्य में भी इसी प्रकार के रचनात्मक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करते रहने के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महिला मंडल की सदस्य अंजना अग्रवाल, श्वेता पोद्दार, रुपाली गोयल, निधि बंसल, आभा गोयल सहित अग्रवाल समाज की अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

मीडिया प्रभारी मनीष गर्ग ने बताया कि समाज द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनका उद्देश्य समाज के सदस्यों को एक मंच पर जोड़ना तथा भारतीय संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाना है।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments