प्रयागराज, 15 जून 2025 – आज, 18 ज़िलहिज्ज (इस्लामी कैलेंडर के अनुसार), जिसे दुनिया भर में ईद-ए-ग़दीर के रूप में मनाया जाता है, प्रयागराज के चक ज़ीरो रोड पर विशेष रूप से खुशी का इजहार किया गया। यह ऐतिहासिक दिन पैगंबर मुहम्मद (स.व.) द्वारा मौला अली (अ.स.) को ग़दीर के मैदान में अपना जानशीन (उत्तराधिकारी) घोषित करने की याद दिलाता है।
इस्लामी परंपरा के अनुसार, पैगंबर मुहम्मद (स.व.) ने उस अवसर पर प्रसिद्ध घोषणा की थी: “मन कुंतो मौला फहाज़ा अलियुन मौला” (जिसका मैं मौला, उसका अली मौला)। इस महत्वपूर्ण घटना की खुशी में, वेलकिन कंस्ट्रक्शन के सौजन्य से लोगों को बिस्किट और शरबत वितरित कर जश्न मनाया गया।
इस मुबारक अवसर पर, अरशद नकवी, सफी नकवी, समी नकवी, कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला, अमन, जॉन, ग़ाज़ी, बबलू, बाबी, अली अमजद, अहसान, मोहसिन, कुच्चू सहित कई गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय लोग शामिल हुए। सभी ने मिलकर इस पवित्र दिन की खुशी को साझा किया और पैगंबर के संदेश को याद किया।
Anveshi India Bureau



