Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomePrayagraj34 स्थानों से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

34 स्थानों से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

जनपद प्रयागराज के सभी तहसीलों में अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध जिलाधिकारी के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 08.11.2025 को बंजर, खलिहान, नवीन परती, चकमार्ग, तालाबी रकबा, सभी भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध व्यापक अभियान के क्रम में जनपद के सभी तहसीलों में कार्यवाही करते हुए कुल 34 स्थानों से अवैध अतिक्रमण हटाया गया। तहसील कोरांव के ग्राम पूरालक्षन में पट्टे की भूमि, ग्राम पूरालक्षन, खीरी में नवीन परती की भूमि, ग्राम कोरांव में आबादी की भूमि, ग्राम खजुरीकला में नाली की भूमि, ग्राम बरन पुर में बंजर की भूमि, ग्राम खीरी में सार्वजनिक सम्पत्ति, दसवार में खाद गड्ढा व रास्ते की भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया है। तहसील करछना के ग्राम मवैया उपरहार में नाली व चकमार्ग की भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया है। तहसील मेजा के ग्राम भडेवरां में खाद गड्ढा, ग्राम पिपरांव व ककराही में पहाड, परानीपुर में नाली, बघौरा पट्टी में नवीन परती, बरसैता में बंजर, जफरा व बकुलिया में चकमार्ग, देवहटा में नवीन परती, कोसडा कला में चकमार्ग की भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया। तहसील बारा के ग्राम मौहरिया में चकमार्ग की भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया है। तहसील हंडिया के ग्राम ईश्वरपुर में चकमार्ग की भूमि, ग्राम मडवा में नवीन परती/गडही की भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया है। तहसील फूलपुुर के ग्राम चिलौडा में चकमार्ग, ग्राम सुदनीपुर कला में नाली की भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया है। सोरांव के ग्राम मलाक हरहर उपरहार, भदरी, बारी व सरांयगोपाल में चकमार्ग की भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया है। तहसील सदर के ग्राम असरावे कला में चकमार्ग, ग्राम बिहटा उर्फ पूरामुफ्ती में बंजर, कादिरपुर में रास्ता, ऐनुद्दीनपुर में आबादी की भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया है।
जिलाधिकारी प्रयागराज श्री मनीष कुमार वर्मा द्वारा सभी तहसील के उपजिलाधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अतिक्रमण सम्बन्धित शिकायतों पर अविलम्ब कार्यवाही किया जाय, दूसरी ओर जिलाधिकारी प्रयागराज ने सभी उपजिलाधिकारी व तहसीलदार को निर्देशित किया है कि तहसील स्थित सरकारी भूमि/ग्राम सभा की भूमि का नवीन सर्वे करवायें तथा इसके आधार पर अतिक्रमण की श्रेणियों का निर्धारण करें तथा अतिक्रमण के विरूद्ध तद्नुसार कार्यवाही करें। अब तक इस अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आये तथा आने वाले दिनों में अतिक्रमण के विरूद्ध अभियान निरन्तर जारी रहेगा।
Anveshi India Bureau
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments